गुरुवार, 22 सितंबर 2011

मुंह के छाले कर रहें हो बेहाल तो चलाएं ये रामबाण

खाने-पीने में अनियमितता के कारण अपच होना एक आम बात है। अपच और कब्ज के कारण मुंह में छाले हो जाते है। मुंह के छालों से खाना-पीना भी दूभर हो जाता है। ऐसे में मुंह के छालों को मिटाने का सबसे अच्छा तरीका है घरेलु उपाय। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ रामबाण उपाय जो मुंह के छालों को साफ कर देंगे।

- शहतूत का शर्बत एक चम्मच एक कप पानी में मिलाकर गरारे करने से लाभ होता है।

 - मुंह में छालों पर ग्लिसरीन लगाने से लाभ होता है।

- तुलसी और चमेली के पत्ते चबाने से छाले ठीक हो जाता है।

 - टमाटर अधिक खाने चाहिए क्योंकि टमाटर औषधी का काम करता है।

- मुंह में छाले होने पर करेले के रस से कुल्ला करना चाहिए।

- चमेली के पत्तों को चबाकर थूक दें, फिर पानी से कुल्ला कर लें। छालों में लाभ होगा।

- नींबु को गर्म पानी में निचोड़कर कुल्ले करें।

- रोजाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाएं।

-  देशी कपूर को घी में मिलाकर रोज चार बार लगाए और लार गिराते रहें, फिर कुल्ला करें।

खर्च करें दस मिनट और पाएं गजब की वर्किंग पॉवर

अनुशासन के बिना जीवन सफल नहीं हो सकता। हर व्यक्ति अपने विवेक से अनुशासित रहता है। जब तक विवेक प्रबुद्ध और जागरूक नहीं हो जाता है। ऐसे में सफल होने के लिए विवेक का जागृत होना जरूरी है। इसके लिए नीचे लिखी योगमुद्रा सबसे अच्छा उपाय है।



विधि- अनुशासन मुद्रा के लिए तर्जनी यानी इंडैक्स फिंगर अंगुली को सीधा रखें। शेष तीन अंगुलियों-कनिष्ठा छोटी अंगुली अनामिका   (रिंग फिंगर) और मध्यमा (मिडिल फिंगर) को अंगुठे के साथ मिलाएं। इस तरह बनने वाली मुद्रा को अनुशासन मुद्रा कहा गया है।

 आसन- पद्मासन व सुखासन में इस मुद्रा का प्रयोग किया जा सकता है।

 समय- रोज आठ मिनट से प्रारंभ करें। एक महिने तक रोज एक-एक मिनट बढ़ाएं।

 लाभ- इस मुद्रा को करने से व्यक्ति अनुशासित होने लगता है। नेतृत्व क्षमताऔर कार्य क्षमता बढ़ती है। अपने आप में पौरुष का अनुभव होता है।

 सावधानी- एक साथ लंबे समय तक न करें।

उ हू...उहू से तंग आ गए है तो आजमाएं दादी के फंडे

खांसी कोई रोग नहीं है। यह अन्य रोगों का लक्षण मात्र है। खांसी अगर बनी रहे तो यह अन्य बीमारियों को जन्म दे सकती है। खांसी के कारण कमजोरी के अलावा गले, सांस के नलियों, फेफड़ें व दिल की बीमारियां होती है। टी.बी. दमा में भी खांसी के प्रमुख लक्षण है। जब तक खांसी के मूल कारण वाली बीमारी का पूरा इलाज न किया जाए। तब तक केवल खांसी की दवा पीने से भी कुछ ही देर का लाभ होता है।जुकाम खांसी होने का सबसे मुख्य कारण है। घरेलु उपचार से खांसी ठीक की जा सकती है।

 खांसी में गर्मी के ठंडे पानी के साथ और सर्दी में गरम पानी से नारंगी का रस  लाभ होता है।

पिसे हुआ अंावला एक चम्मच शहद में मिलाकर रोज दो बार चांटे।

 - पालक के रस को हल्का सा गर्म करके कुल्ला करें।

 - चाय चम्मच मेथीदाना एक गिलास पानी में उबालें। आधा पानी रहने पर गर्म-गर्म पिलाएं।

 - अंजीर का दूध पीएं।

 - चार चम्मच तिल और उसमें इतनी ही मिश्री मिलाकर एक गिलास पानी में उबालें, जब आध पानी रह जाए तो पी जाएं।

 - दालचीनी चुसते रहने पर खांसी नहीं चलती। 

- दस काली मिर्च पानी में उबाल कर पिएं।

- काली मिर्च पीसकर उसमें शहद मिलाकर सेवन करें।

- खांसी बार-बार चलती है तो मिश्री का एक टुकड़ा मुंह में रखें।

 - ब्लैक कॉफी पीने से भी खांसी में राहत मिलती है। 

 - खांसी में छोटी इलायची खाने से भी लाभ होता है।

बुधवार, 21 सितंबर 2011

रामबाण इलाज: नहीं भूलेंगे कुछ भी.....बढ़ेगी याददाश्त

बढ़ते पढ़ाई व काम के बोझ के कारण आजकल भूलने की बीमारी आम हो चली है। उम्र कोई भी हो यह समस्या किसी के भी साथ हो सकती है। इसी कारण लोग अपने कार्यक्षेत्र में अपना सौ-प्रतिशत नहीं दे पाते हैं। इसलिए याददाश्त बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की दवाईयां भी खाते हैं। अगर आपके साथ भी बार-बार भूल जाने की समस्या है तो नीचे लिखी यौगिक क्रिया से आप इससे  छुटकारा पा सकते हैं।



 विधि- सीधे खड़े होकर इसमें पैर के दोनों पंजे मिलाकर खड़े हो जाएं, सामने देखते हुए एक सीधे रखें हाथ को जंघाओं से सटे हुए हों। ध्यान को मस्तिष्क पर केंद्रित करें। दस बार तेजी से सांस ले और छोड़े।

- दूसरी क्रिया इसमें ध्यान मस्तिष्क पर केंद्रित करें। ठीक उसी प्रकार सांस लें और छोड़े। फिर सांस भरें और ऊपर की तरफ देखें। ललाट, कनपटी, और मस्तिष्क को शिथिल छोड़ें।

लाभ- इस क्रिया सोचने की शक्ति बढ़ जाती है। मन शांत रहता है। आंखों के व्यायाम भी हो जाता है। मस्तिष्क की शक्ति का विकास होता है। सिरदर्द में ठीक हो जाता है। आंखों की रोशनी तेज होती है। यादादश्त बढ़ती है।

पेट में गड़बड, खाना नहीं पचता तो ऐसे खाएं फल-सब्जी फिर देखें जादू

अपच या खाना न पचने पर भारीपन, जी -मचलाना, बैचेनी, वमन आदि सभी समस्याएं पेट गड़बड़ होने पर होती ही हंै। ऐसे में हमारे खाने-पीने की कुछ चीजों का सेवन सही ढ़ंग से करके इसका उपचार कर सकते हैं।

नींबू- अपच होने पर नींबु की फंाक पर नमक डालकर गर्म करके चुसने से भोजन सरलता से पच जाता है।

अमरूद- अपच या आफरा होने पर खाने के बाद 250 ग्राम अमरूद खाना चाहिए।

जीरा- जीरा, सौंठ, सेंधा नमक, पीपल, काली मिर्च,  समान मात्रा में मिलाकर

पीसकर उसमें एक चम्मच रोज दिन में तीन बार गर्म पानी से फांकी लें। 

अनन्नास- अनन्नास की फांक  पर नमक और काली मिर्च डालकर खाएं तो अजीर्ण दूर होता है।

पपीता- खाना न पचने पर पपीता खाना अच्छा है। लगातार पीपता के सेवन से यह समस्या दूर होती हैं।

गाजर- गाजर के रस में पालक का रस मिलाकर पीने से अपच दूर होती है।

टमाटर- टमाटर पर काला नमक और काली मिर्च डालकर खाने से अजीर्ण दूर होती है।

 मूली- अपच होने पर भोजन के साथ मूली नमक, काली मिर्च डालकर दो माह तक खाएं।

उड़ रहें हैं बाल... 25 की उम्र में दिखने लगे 50 के तो ये करें

कई लोगों के बाल बहुत तेजी से झडऩे लगते हैं। झड़े हुए बालों की जगह नए बाल नहीं आते हैं। इसका मुख्यकारण रोमकुप का बंद होकर सिर की त्वचा सपाट हो जाना है।  इस बीमारी का कोई विशेष कारण नहीं होते हैं। इस रोग होने के कोई विशेष कारण नहीं होते हैं। फि र भी रक्त विकार, किसी विष का सेवन कर लेने, उपदंश, दाद, एक्जिमा आदि  के हो जाने के कारण ऐसा होना संभव हो जाता है।

 - नमक का अधिक सेवन करने से गंजापन आ जाता है। पिसा हुआ नमक, काली मिर्च एक-एक चम्मच नारियल का तेल पांच चम्मच मिलाकर बाल उड़ें, गिरे स्थान पर लगाने से बाल आ जाते हैं।



 -अगर बालों का गुच्छा किसी स्थान से उड़ जाए तो  गंजे के स्थान पर नींबु रगड़ते रहने से बाल दुबारा आने लगती है।

 - जहां से बाल उड़ जाएं तो प्याज का रस रगड़ते रहने से बाल आने लगते हैं।

- बालों में नीम का तेल लगाने से भी राहत मिलती है।

- लहसुन का खाने में अधिक प्रयोग करें।

- उड़द की दाल उबाल कर पीस लें। इसका सोते समय सिर पर गंजेपन की जगह लेप करें।

- हरे धनिए का लेप करने से भी बाल आने लगते हैं।

- केले के गूदे को नींबू के रस में पीस लें और लगाएं, इससे लाभ होता है।

- अनार के पत्ते पानी में पीसकर सिर पर लेप करने से गंजापन दूर होता है।

मंगलवार, 20 सितंबर 2011

अचूक उपाय: कोलेस्ट्रोल रहेगा हमेशा कंट्रोल

कोलेस्ट्रोल, एक ऐसी समस्या है जो अब आम बनती जा रही है। कोलेस्ट्रोल कम करने का अर्थ है हृदय रोग का सही उपचार। आईये, कोलेस्ट्रोल को कम करने के कुछ घरेलू नुस्खो पर एक नजर डालते है।

- कच्ची लहसुन रोज सुबह खाली पेट खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है।

- रोज 50 ग्राम कच्चा ग्वारपाठा खाली पेट खाने से खून में कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है।

- अंकुरित दालें भी खानी आरंभ करें।

- सोयाबीन का तेल अवश्य प्रयोग करें यह भी उपचार है।

- लहसुन, प्याज, इसके रस उपयोगी हैं।

- नींबू, आंवला जैसे भी ठीक लगे, प्रतिदिन लें।

- शराब या कोई नशा मत करें, बचें।

- इसबगोल के बीजों का तेल आधा चम्मच दिन में दो बार।

- दूध पीते हैं तो उसमे जरा सी दालचीनी) डाल दो, कोलेस्ट्रोल कण्ट्रोल होगा।

- रात के समय धनिया के दो चम्मच एक गिलास पानी में भिगो दें। प्रात: हिलाकर पानी पी लें। धनिया भी चबाकर निगल जाएं।

- 30 पत्ते तुलसी के, उसका रस निकाल दिया, नहीं तो 30 पत्ते तुलसी के और 1 नींबू निचोड़ लिया। तुलसी के पत्तों का रस मिले ऐसे चबाते गए और नींबू का पानी (1गिलास) पीते गए।

Featured post

इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं

महिलाएँ ...इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं।   तो ये है इस फ़ार्मूले का राज... 👇 जन्म वर्ष के केवल आख़री दो अंकों क...