time लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
time लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

How to quickly open your third eye

 आप जब भी किसी से पूछते हैं, कि क्या आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं। तो यकीन मानिये उसका उत्तर हां ही होगा। हम अपना भविष्य जान सकते हैं, इस बात को सोच कर ही एक अजीब सी गुदगुदाहट शरीर में पैदा होती है। हर इंसान, अपनी आने वाली जिंदगी के बारे में जानना चाहता है। वह पता करना चाहता है, कि उसके साथ क्या होने वाला है। हर किसी की चाहत अपने भविष्य को देखने की होती है।  अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए, वैसे तो कई माध्यम है। उनमें से सबसे ज्यादा प्रचलित है, तीसरे नेत्र को जागृत करना। जिसे हम थर्ड आई भी कहते हैं।  थर्ड आई का सम्बन्ध आपके आज्ञा चक्र से होता है। जो आपको भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में इनट्यूशन मिलने लगता है।

आज्ञा या अजना चक्र का संबंध पीनियल ग्रंथि से होता है। जो हमारी दोनों भौहों के बीच में होती है। इसी कारण इसे “तीसरी आंख” थर्ड आई भी कहा जाता है। यहां स्थित आज्ञा चक्र को स्पष्टता और बुद्धि का केंद्र माना जाता है। यह चक्र हमारी इच्छा शक्ति को कंट्रोल करने में मदद करता हैं।

थर्ड आई जागृत होने या इनट्यूशन पावर बढ़ने से, इंसान को कई लाभ मिलते हैं। व्यक्ति का दिल और दिमाग एक ही तरीके से काम करना शुरू कर देता है। यह इंसान को किसी भी चीज के बारे में स्पष्टता प्रदान करता हैं। व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ जाती है। व्यक्ति का अंतर्ज्ञान बढ़ जाता है। व्यक्ति चीजों को लेकर अधिक स्पष्ट हो जाता है। व्यक्ति अंदर से खुश होता है। इनट्यूशन पावर बढ़ने से व्यक्ति के हर काम में निश्चितता और स्पष्टता बढ़ जाती है। व्यक्ति मानसिक रूप से संतुलित होने लगता है। ऐसे व्यक्ति तनाव पूर्ण स्थिति में भी अपना आपा नहीं खोते हैं। इनटूशन पावर बढ़ने से व्यक्ति किसी भी  घटना के बारे में पूर्वानुमान लगाने में सफल होने लगता है। थर्ड आई जागृत होने से व्यक्ति के अदंर सवेंदनशीलता बढ़ जाती है। वो सकारात्मक या नकारात्मक एनर्जी को आसानी से समझने लगते हैं।

यदि आपकी थर्ड आई जागृत, आपकी इनट्यूशन पावर बढ़ गई है, तो आप भविष्य में होने वाली चीजों को आसानी से समझने लगेंगे। आपको पहले से ही पता चलने लगेगा, की कौनसी घटना घटने वाली हैं। इस घटना का क्या प्रभाव व्यक्ति पर होगा। यह सब आपको समझ आने लगता है। आपका फोकस जितना ज्यादा होगा। आपकी इनटूशन पावर भी उतनी ही ज्यादा होगी। बिना देरी किये, अब हम आपको बताने वाले हैं, की कैसे अपनी थर्ड आई को जागृत कर सकते हैं। अपनी इनट्यूशन पावर को बढ़ा सकते है। जिससे भविष्य में होने वाली घटनायों के बारें में आप पहले से जान सकें।

·         थर्ड आई को जागृत करने और इनट्यूशन पावर को बढ़ाने के लिए जो सबसे सरल और आसान उपाय हैं, वो है अपनी भोहों के मध्य दवाब देना।  यदि कोई व्यक्ति रोज 5 से 10 मिनिट तक अपने आज्ञा चक्र पर, तर्जनी ऊँगली से दवाब डालता है। तो उसकी थर्ड आई जागृत होना शुरू हो जाती है। इनट्यूशन पावर बढ़ने लगती है। ध्यान रखें यह उपाय आपको रोज करना है। तभी इसका असर आपको दिखाई देगा।

·         अपनी इनट्यूशन पावर को बढ़ाने का एक और आसान तरीका है। वो है दोनों भोह के बीच, आज्ञा चक्र पर तर्जनी ऊँगली से ऊपर से नीचे की और रगड़ना। एक बार में कम से कम, 100 बार इस प्रकिया को दोहराए।  ऐसा माना जाता है, व्यक्ति जितना अधिक इस जगह को रगड़ता हैं। उसकी इनट्यूशन पावर बढ़ती जाती है।

·         यदि कोई भी व्यक्ति शांत जगह बैठकर सुबह के समय लम्बी और गहरी साँसों का अभ्यास नियमित रूप से 15 से 20 मिनिट करता है, तो भी उसकी इनटूशन पावर बढ़ने लगती है, और थर्ड आई ओपन होने लगती है।

·         “ॐ” मन्त्र का गुंजन भी इनटूशन पावर बढ़ाने और थर्ड आई को खोलने में बहुत मदद करता हैं। यदि व्यक्ति रोज “ॐ” का गुंजन करते हुए, आज्ञा चक्र पर ध्यान केन्द्रित करता हैं। तो उसकी थर्ड आई खुलने लगती है।

·         मौन रहना भी इनट्यूशन पावर बढ़ाने और थर्ड आई को जागृत करने में मदद करता हैं। मौन रहने से व्यक्ति कि एनेर्जी बर्बाद नहीं होती है। यदि व्यक्ति रोज, सिर्फ जितना जरूरत होउतना ही बोले तो इंसान की इनटूशन पावर बढ़ने लगती है।  मौन रहने का कुछ दिन अभ्यास करने से व्यक्ति यह समझने लगता हैं कि उसे कहां कितना और क्या बोलना हैऔर क्या नहीं बोलना है। जब व्यक्ति को यह समझ होने लगती हैतो आपके मौन का सीधा प्रभाव थर्ड आई पर पड़ता है। वह सक्रिय होने लगती है। जिसकी वजह से आपकी इनटूशन पावर बढ़ने लगती है।

·          इनटूशन पावर बढ़ाने के लिए, सफेद या लाल चन्दन में कपूर मिलाकर,अनामिका ऊँगली से दोनों भोहों के बीच में तिल लगाने से भी इनटूशन पावर बढ़ने लगती है।

·         थर्ड आई को जागृत करने के लिए, सबसे आसान और सरल चीज है। वो है ध्यान। ध्यान एक ऐसी विधा है, जो न केवल आपके इनटूशन पावर को बढ़ाता है, बल्कि थर्ड आई को खोलने में भी मदद करता हैं। ध्यान व्यक्ति को  सेहत से जुड़ा हुआ लाभ भी देता है। यह व्यक्ति के दिमाग को मजबूत बनाता हैं। ब्रेन पावर बढ़ाता है। वैसे जो लोग लम्बे समय तक, कंप्यूटर पर बैठकर काम करते हैं, या फिर मेंटली वर्क लोड जिन पर ज्यादा होता है। उन्हें अपनी दिनचर्या में ध्यान को जरूर शामिल करना चाहिए।  दोनों भौहों के मध्य ध्यान लगाने से व्यक्ति की थर्ड आई को जागृत होने लगती है। उसकी इनटूशन पावर बढ़ने लगती है।  कम से कम 15 मिनिट तक रोज ध्यान लगाने से, आपको इसका लाभ मिलने लगता है। ध्यान करने के लिए आप त्राटक का भी सहारा ले सकते हैं।   

·         इनटूशन पावर बढ़ाने और थर्ड आई को खोलने के लिए आप योग का भी सहारा ले सकते हैं। नियमित रूप से योग का किया गया अभ्यास भी आपको इसमें बहुत मदद करता हैं। आप नाड़ी शोधन प्राणायाम, भुमी पाद मस्तकासन, शशांकासन, शिरसासन और कपालभाति प्राणायाम को शामिल कर सकते हैं।

·          शाम्भवी मुद्रा भी थर्ड आई खोलने में भी बहुत मदद करती है। इसे किसी योग्य गुरु की देखरेख में ही करें। क्योंकि यह मुद्रा बहुत ही प्रभावी है, गलत तरीके से करने की वजह से आपको नुकसान भी हो सकता है।

·         जैसा कि हम सभी जानते हैं, रंग हमारे शरीर पर बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ रंग चक्रों से भी जुड़े होते हैं। यही वजह है कि बैगनी रंग को थर्ड आई से जोड़ा गया है।  बैगनी रंग का प्रयोग इनटूशन पावर बढ़ाने  और थर्ड आई को जागृत करने में मदद करता है। यदि व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक इस रंग का प्रयोग करता हैंतो भी उसकी थर्ड आई जागृत होने लगती है।

वैसे तो हमारे धर्म ग्रंथों में थर्ड आई को जागृत करने और इनटूशन पावर बढ़ाने के लिए कई उपाय बताएं गये हैं। लेकिन हमने यहाँ पर सिर्फ वही टिप्स बताई है, जो बहुत ही असरकारक हैं। जिनको करना भी बहुत आसान है। यदि आप भी अपनी इनटूशन पावर बढ़ाना चाहते हैं, तो इन्हें जरुर अपनाए। कमेंट्स में अपना अनुभव भी जरुर बताये।

Featured post

PCOD की समस्या

 🌻 *मासिक की अनियमितता, मासिक में देरी, PCOD की समस्या* 🌻 ऐलोपैथी चिकित्सा पद्ध्यति में इस रोग के लिए कोई उपचार नही है, किन्तु आयुर्वेद की...