रविवार, 3 जुलाई 2011

90 दिनों तक कमर कस लें... दुबलापन नहीं रहेगा

कोई तन से दुखी, कोई मन से दुखी तो कोई दुखी बिन धन के......इस संसार में पूरी तरह से सुखी व्यक्ति को खोजना बड़ा मुश्किल काम है। किसी के पास भरपूर धन है तो शरीर रोगों का अड्डा बना हुआ है। पूरी तरह से स्वस्थ और परफेक्ट शरीर वालों के पास धन की इतनी कमी है कि उनके चारों और दीनता-दरिद्रता ही टपकती नजर आती है।

मनुष्य की खाशियत ही यह है कि वह किसी भी चुनौती के सामने घुटने नहीं टेकता।  दुबलेपन को जहां कुछ लोग आनुवांशिक यानी खानदानी समस्या मानते हें तो वहीं साहसी और आशावादी लोगों ने इसका भी उपाय खोज निकाला है।

आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और योग के सम्मिलित प्रयासों से दुबलेपन की समस्या का 100-फीसदी कारगर उपाय खोज निकाला गया है। ये बेहद सरल उपाय ये हैं-

- अध्वगंधा और शतावर का चूर्ण बराबर मात्रा में मिलकार 1 से 2 चम्मच प्रतिदिन शुद्ध दूध के साथ सोने से 

   कुछ देर पहले लें।

- दूध में उबालकर प्रतिदिन 5 छुवारे यानी खारक का सेवन करें।

- एक गिलास में दो चम्मच शहद मिलाकर प्रतिदिन सेवन करें।

- भोजन में सलाद, नाश्ते में अंकुरित अन्न, तथा फलों का प्रयोग प्रारंभ करें।

- यथा संभव नशीले पदार्थों चाय, कॉफी, गुटका-तम्बाकू, सिगरेट और शराब आदि से दूर रहें।

 ऊपर बताए इन प्रयोगों को यदि कोई लगातार दृढ़ संकल्पित होकर करे तो निश्चित रूप से उसे दुबलेपन और अन्य शारीरिक कमजोरियों से 100 फीसदी छुटकारा मिलता है।

हाइट बढ़ेगी तो आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा


धन की कमी हो तो समझो बात अपने हाथ में ही है। धन-सम्पत्ति को कड़ी मेहनम करके किसी न किसी तरह से हांसिल किया जा सकता है। लेकिन कुछ कमियां ऐसी होती हैं, जिन्हें दूर करना इंसान के लिये लगभग असंभव या कहें कि बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। किसी प्रकार की कोई शारीरिक अपंगता या कमी होना इंसान को जीवन भर कुरेदता और कचोटता रहता है। लेकिन सभी शारीरिक कमियों को असाध्य मान लेना या दुर्भाग्य मानकर हार मान लेना भी कोई समझदारी नहीं कही जा सकती। साहस और जीवट के धनी लोग तो हर मुश्किल और कमी को दूर करने के लिये आखरी सांस तक कोशिश करते हैं। ऐसी ही एक कमी है हाइट कम होना यानी शरीर का कद कम रह जाना।

शरीर विज्ञान में हाइट की पीछे आनुवांशिक कारणों को जिम्मेदार बताया गया है। इस तरह से चिकित्सा विज्ञान ने कम हाइट में सुधार करना लगभग असंभव मान रखा है, लेकिन बात यदि योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। जिन उपायों से हाइट को बढ़ाया जा सकता है, उनमें से सर्वाधिक कारगर और चुनिंदा उपाय इस प्रकार हैं-

- ब्रह्ममुहूर्त में जागकर किसी प्राकृतिक स्थान पर जाकर प्राणायाम और इन अचूक आसनों का अभ्यास करें: भुजंगासन, ताड़ासन, पर्वतासन, सूर्यनमस्कार और पादपश्चिमोत्तासन। इसका अभ्यास किसी योग्य मार्गदर्शक के साथ ही करें।

- भौजन में अंकुरिक अन्न, सलाद, फल आदि को नियमित रूप से शामिल करें।

-अश्वगंधा और शतावर का चूर्ण बराबर मात्रा में मिलाकर रोज दूध के साथ सेवन करें।

-ध्यान का अभ्यास करें जिसमें अपने कद को लगातार बढ़ता हुआ देखें।

-मन की शक्ति अजैय है, मन में स्वयं की जैसी क्षवि अंकिर करोगे वह देर-सवेर वास्तविक होकर रहेगी।

25 की उम्र में सफेद बाल!! सरल उपाय से रोकें

बदलती हुई जीवनशैली में पूरे शरीर के साथ-साथ बालों की समस्या भी दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। बालों का झडऩा और समय से पहले ही सफेद हो जाना आज एक महामारी का रूप ले चुका है। तमाम कोशिशों और दवाइयों के बावजूद बालों का झडऩा और सफेद होना रुक ही नहीं पाता है। क्योंकि बालों के झडऩे या सफेद होने के पीछे सिर्फ शारीरिक कारणों का ही हाथ नहीं होता है बल्कि मानसिक परेशानियां जैसे तनाव आदि की भी अहम् भूमिका होती है।

सिर्फ  दवाइयों से ही अगर बालों की समस्या का हल निकलता तो शायद अमीर वर्ग के लोगों को इससे निजात मिल चुकी होती, किन्तु ऐसा नहीं है। असल में बालों की समस्या के पीछे कई कारण होते हैं, अत: सभी कारणों पर काम किये बगैर समस्या का हल नहीं निकल सकता। लेकिन हमने यहां कुछ ऐसे अनुभवी और सौ-प्रतिशत कारगर तरीके बताए हैं जो हर हाल में बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। तो आइये देखें कि वे उपाय क्या हैं-

- किसी जानकार व्यक्ति के मार्गदर्शन में क्षमतानुसार नियमित रूप से शीर्षासन का अभ्यास करें

- रात को सोते समय नियमित रूप से त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।

- भोजन में सलाद और फलों का सेवन अवश्य करें।

- प्रतिदिन 3 से 4 किलोमीटर तक मोर्निग वॉक पर अवश्य जाएं।

- ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, चाय, कॉफी जैसी चीजों यथा संभव दूर रहें।

- तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, ध्यान आदि का सहारा लें।

गुरुवार, 30 जून 2011

हार्ट-अटैक का खतरा रहेगा कौसों दूर... गर खाने में हो

भोजन में अनेक ऐसी वस्तुएं हैं, जिन्हें प्रतिदिन प्रयोग करके हृदयरोग व हृदयाघात से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही घरेलू चीजों के विषय में जिनका सही तरीके से नियमित प्रयोग आपको दिल से जुड़े हर खतरे से महफूज रखता है-

1. प्याज- इसका प्रयोग सलाद के रूप में कर सकते हैं। इसके प्रयोग से रक्त का प्रवाह ठीक रहता है। कमजोर हृदय होने पर जिनको घबराहट होती है या हृदय की धड़कन बढ़ जाती है उनके लिए प्याज बहुत ही लाभदायक है।

2. टमाटर- इसमें विटामिन सी, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए व पोटेशियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

3. लौकी- इसे घिया भी कहते हैं। इसके प्रयोग से कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य अवस्था में आना शुरू हो जाता है। ताजी लौकी का रस निकालकर पोदीना पत्ती-4 व तुलसी के 2 पत्ते डालकर दिन में दो बार पीना चाहिए।

4. लहसुन- भोजन में इसका प्रयोग करें। खाली पेट सुबह के समय दो कलियां पानी के साथ भी निगलने से फ ायदा मिलता है।

5.गाजर- बढ़ी हुई धड़कन को कम करने के लिए गाजर बहुत ही लाभदायक है। गाजर का रस पीएं, सब्जी खाएं व सलाद के रूप में प्रयोग करें।

4 बूंद नाक में डालो, बेहोश व्यक्ति तत्काल होश में आएगा

प्रकृति ने मनुष्य को ऐसे-ऐसे वरदानों से नवाजा है कि वह चाहे तो भी जीवनभर उनसे उऋण नहीं हो सकता है। तुलसी भी ऐसा ही एक अनमोल पौधा है जो प्रकृति ने मनुष्य को दिया है। सामान्य से दिखने वाले तुलसी के पौधे में अनेक दुर्लभ और बेशकीमती गुण पाए जाते हैं। आइये जाने कि तुलसी का पूज्यनीय पौधा हमारे किस-किस काम आ सकता है-

- शरीर के वजन को नियंत्रित रखने हेतु भी तुलसी अत्यंत गुणकारी है।

- इसके नियमित सेवन से भारी व्यक्ति का वजन घटता है एवं पतले व्यक्ति का वजन बढ़ता है यानी तुलसी शरीर का वजन आनुपातिक रूप से नियंत्रित करती है।

- तुलसी के रस की कुछ बूंदों में थोड़ा-सा नमक मिलाकर बेहोंश व्यक्ति की नाक में डालने से उसे शीघ्र होश आ जाता है। - चाय बनाते समय तुलसी  के कुछ पत्ते साथ में उबाल लिए जाएं तो सर्दी, बुखार एवं मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती  है।

- 10 ग्राम तुलसी के रस को 5 ग्राम शहद के साथ सेवन करने से हिचकी एवं अस्थमा के रोगी को ठीक किया जा सकता है।

- तुलसी के काढ़े में थोड़ा-सा सेंधा नमक एवं पीसी सौंठ मिलाकर सेवन करने से कब्ज दूर होती है।

- दोपहर भोजन के पश्चात तुलसी की पत्तियां चबाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।

- 10 ग्राम तुलसी के रस के साथ 5 ग्राम शहद एवं 5 ग्राम पिसी कालीमिर्च का सेवन करने से पाचन शक्ति की कमजोरी समाप्त हो जाती है।

- दूषित पानी में तुलसी की कुछ ताजी पत्तियां डालने से पानी का शुद्धिकरण किया जा सकता है।

9 देशी फंडे पूरे 13 दिन...चेहरा चमकने लगेगा

एक खास उम्र में मुहांसे होने की समस्या से सभी को दो-चार होना ही पड़ता है। क्योंकि यह एक प्राकृतिक परिवर्तन से जुड़ी  घटना है। यौवन की दहलीज पर खड़े लड़के या लड़की के शरीर में होने वाले हार्मोन्स परिवर्तनों के कारण मुहांसों का होना आम बात है। कई बार होर्मोन्स परिवर्तन इतना असंतुलित रूप से होता है कि अत्यधिक मुहांसों के कारण  अच्छे भले चेहरे की रंगत और रौनक बिगड़ जाती है। आइये जानें कुछ ऐसे आसान घरेलू उपायों के बारे में जो मुहांसे और उनसे बने दागों को जड़ से मिटाकर आपके चेहरे को फिर से आकर्षक और खूबसूरत बना सकते हैं-

छोटे व घरेलू प्रयोग

1. जामुन की गुठली को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाने से मुहासे दूर होते हैं।

2. दही में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर उसे चेहरे पर लेप करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में मुहांसे दूर हो जाते हैं।

3. तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें तथा थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से

   भी मुहांसों से निजात मिलती है।

4. नीम के पेड़ की छाल को घिसकर मुहांसों पर लगाने से भी मुहांसे घटते हैं।

5. जायफल में गाय का दूध मिलाकर मुहांसों पर लेप करना चाहिए।

6. हल्दी, बेसन का उबटन बनाकर चेहरे पर लगाने से भी मुहांसे दूर होते हैं।

7. नीम की पत्तियों के चूर्ण में मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें व इसे चेहरे पर लगाएं।

8. नीम की जड़ को पीसकर मुहांसों पर लगाने से भी वे ठीक हो जाते हैं।

9. काली मिट्टी को घिसकर मुहासों पर लगाने से भी वे नष्ट हो जाते हैं। 

मंगलवार, 28 जून 2011

छोटे लेकिन बड़े काम के हैं ये घरेलू नुस्खे...तुरंत आजमाएं

सेहत से जुड़ी कई ऐसी छोटी-छोटी समस्याएं होती हैं जिनके लिये बार-बार डॉक्टरों के पास दौडऩ संभव नहीं हो पाता। तो आइये जानते हैं कुछ छोटे आसान और बेहद काम के सरल घरेलू उपायों के विषय में जो कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बड़े अचूक होते हैं-



- गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएं फौरन आराम होगा।



- प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना तत्काल बंद हो जाती हैं।



- सूखे तेजपान के पत्तों को बारीक पीसकर हर तीसरे दिन एक बार मंजन करने से दांत चमकने लगते हैं।



- हिचकी चलती हो तो 1-2 चम्मच ताजा शुद्ध घी, गरम कर सेवन करें।



- ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं।



- प्याज का रस लगाने से मस्सो के छोटे-छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं।



- यदि नींद न आने की शिकायत है, तो रात्रि में सोते समय तलवों पर सरसों का तेल लगाएं।



- यदि आवाज बैठी हुई है या गले में खराश है, तो सुबह उठते समय और रात को सोते समय छोटी इलायची चबा-चबाकर खाएं तथा गुनगुना पानी पीएं।

Featured post

इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं

महिलाएँ ...इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं।   तो ये है इस फ़ार्मूले का राज... 👇 जन्म वर्ष के केवल आख़री दो अंकों क...