एक खास उम्र में मुहांसे होने की समस्या से सभी को दो-चार होना ही पड़ता है। क्योंकि यह एक प्राकृतिक परिवर्तन से जुड़ी घटना है। यौवन की दहलीज पर खड़े लड़के या लड़की के शरीर में होने वाले हार्मोन्स परिवर्तनों के कारण मुहांसों का होना आम बात है। कई बार होर्मोन्स परिवर्तन इतना असंतुलित रूप से होता है कि अत्यधिक मुहांसों के कारण अच्छे भले चेहरे की रंगत और रौनक बिगड़ जाती है। आइये जानें कुछ ऐसे आसान घरेलू उपायों के बारे में जो मुहांसे और उनसे बने दागों को जड़ से मिटाकर आपके चेहरे को फिर से आकर्षक और खूबसूरत बना सकते हैं-
छोटे व घरेलू प्रयोग
1. जामुन की गुठली को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाने से मुहासे दूर होते हैं।
2. दही में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर उसे चेहरे पर लेप करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में मुहांसे दूर हो जाते हैं।
3. तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें तथा थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से
भी मुहांसों से निजात मिलती है।
4. नीम के पेड़ की छाल को घिसकर मुहांसों पर लगाने से भी मुहांसे घटते हैं।
5. जायफल में गाय का दूध मिलाकर मुहांसों पर लेप करना चाहिए।
6. हल्दी, बेसन का उबटन बनाकर चेहरे पर लगाने से भी मुहांसे दूर होते हैं।
7. नीम की पत्तियों के चूर्ण में मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें व इसे चेहरे पर लगाएं।
8. नीम की जड़ को पीसकर मुहांसों पर लगाने से भी वे ठीक हो जाते हैं।
9. काली मिट्टी को घिसकर मुहासों पर लगाने से भी वे नष्ट हो जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें