रविवार, 25 दिसंबर 2011

थोड़ी सी बादाम दिलवा सकती है आपको इस जानलेवा बीमारी से छुटकारा

बादाम से जुड़ी ये एक खबर आपके लिये राहत और खुशी का कारण बन सकती है। वह खुशखबर यह है कि अपने प्रतिदिन के नाश्ते में बादाम को भी शामिल करें। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन तथा पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि बादाम खाने में से हानिकारण कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है साथ ही इंसुलिन को सक्रिय करता है।

इससे ब्लड शुगर का स्तर नियत्रित रहता है।एक मुठ्ठी बादाम में 164 कैलोरी और 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। भारत में इस बीमारी से हैरान-परेशान लोगों की संख्या दिनो-दिन बढ़ती ही जा रही है। आंकड़े तो बताते हैं कि अकेले भारत देश में ही डायबिटीज से ग्रसित लोगों की संख्या 5 करोड़ के स्तर को पार कर चुकी है।

बादाम डायबिटीज में फायदेमंद है यह बात तो हालिया शोध से पता चली है लेकिन इसके दूसरे कई चमत्कारी गुणों के विषय में तो अधिकांश भारतवासी परिचित हैं ही। कमजोर स्मरण शक्ति, मानसिक तनाव, स्नायुदौर्बल्य, हड्डियों की कमजोरी, बौद्धिक क्षमता की कमी...आदि कई बेहद कठिन समस्याओं में भी बादाम का प्रयोग बहुत ही फायदेमंद और कारगर होता है।

टमी कंट्रोल करना हैं तो डाइटिंग मत कीजिए, खाइए ऐसा खाना

मोटापा कम करने के लिए या वजन घटाने के लिए अधिकतर लोग घंटों पसीना बहाते हैं या भूखे रहते हैं। लेकिन कई बार बहुत डाइटिंग करने और एक्सरसाइज करने पर भी वजन कम नहीं होता है। अगर आप भी दुबला होने के लिए डाइटिंग करने की सोच रहे हैं तो जनाब! जरा ठहर जाइए, क्योंकि ताजा शोध के अनुसार भूखे रहने से नहीं वरन गुणवत्ता वाला भोजन जैसे दही और अखरोट वजन कम करने में ज्यादा प्रभावी होते हैं।



इस शोध में अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि जितना अच्छा भोजन होगा, लंबे अंतराल में उसका वजन उतना ही कम होगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि छरहरी काया बरकरार रखने के लिए खाना कम करने की बजाय ज्यादा जरूरी है स्वस्थ खाना लेना। वैज्ञानिकों ने 1,20,000 लोगों का अध्ययन किया जिसमें 83 महिलाएं थीं। उन्होंने पाया कि दही, अखरोट, फल और सब्जियों से वजन कम करने में सहायता मिलती है।

भूख नहीं लगती तो आजमाएं ये देसी तरीका


भूख नहीं लगती तो आजमाएं ये देसी तरीका

खाना ठीक से न पचने पर गैस, कब्ज या एसीडिटी जैसी समस्याएं हो ही जाती है। माना जाता है कि हर बड़ी बीमारी की शुरुआत पेट से ही होती है। इसीलिए सही पाचन न होने की स्थिति में कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इनसे बचने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। स्वस्थ पाचनतंत्र के लिए नौकासन श्रेष्ठ उपाय है। इसके नियमित अभ्यास से पेट से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं। इस आसन में हमारा शरीर नौका के समान दिखाई देता है, इसी कारण इसे नौकासन कहते है।



नौकासन करने की विधि- समतल स्थान पर दरी या कबंल आदि बिछाकर उस पर पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों हाथों, पैरों और सिर को ऊपर की ओर उठाएं। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। इसी अवस्था को नौकासन कहते हैं। कुछ देर इसी पोजीशन में रहें और फिर पुन: धीरे-धीरे हाथ, पैर और सिर को जमीन पर ले आएं।



नौकासन के लाभ: इस आसन से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा, भूख बढ़ेगी, भोजन का पाचन ठीक से होगा, हर्निया की समस्या में राहत मिलेगी। अंगूठे से अंगुलियों तक खिंचाव होने के कारण शुद्ध रक्त तीव्र गति से प्रवाहित होता है, जिससे शरीर निरोगी बना रहता है। यदि आपको नींद अधिक आती है तो उसे नियंत्रित करने में ये नौका आसन सहायक है। इस आसन में अपने इष्ट देव के मंत्रों का जप करने से त्वरित लाभ प्राप्त होता है।

बिना फेशियल ही दमकने लगेगा चेहरा इस नेचुरल तरीके से

किसी को भी आकर्षित करने के लिए अच्छे व्यवहार के साथ आपकी सुंदरता काफी महत्व रखती है। सुंदरता के लिए जरूरी है कि आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार हो। चेहरा आकर्षक बनाने के लिए हंसासन श्रेष्ठ उपाय है।



हंसासन की विधि



किसी साफ-स्वच्छ वातावरण वाले स्थान पर कंबल बिछाकर घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर दोनों हाथों को सामने जमीन पर टिकाकर रखें। अंगुलियों को आगे की ओर करके खोलकर रखें। दोनों हाथों के बीच दूरी रखें। घुटनों को तथा कोहनियों को मोड़कर पीछे की ओर ले जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए दोनों हथेलियों पर जोड़ देकर अपने शरीर के पिछले भाग को ऊपर उठाएं तथा शरीर का पूरा भार हथेलियों पर रखकर संतुलन बनाएं। अब गर्दन को आगे की ओर झुकाकर शरीर का आकार पक्षी की तरह बनाएं। इस स्थिति में कुछ देर रुके। इस आसन को 2-3 बार करें। यह आसन कठिन होता है परंतु कुछ दिन नियमित करने के बाद यह सहज हो जाएगा। सांस सामान्य रखें।



हंसासन के लाभ-



इस आसन से हाथ व पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है तथा गर्दन का मोटापा कम होता है। इससे छाती मजबूत, पुष्ट व चौड़ा होता है तथा शरीर शक्तिशाली बनता है। इस आसन से चेहरे पर तेज, चमक तथा शरीर में स्फूर्ति व ताजगी आती है। नाड़ी-तंत्र सही रूप से काम करने लगता है, जिससे रक्त संचार तेज हो जाता है।  यह पेट की चर्बी को कम कर मोटापे को घटाता है। इससे फेफड़े स्वच्छ एवं अधिक सक्रिय बने रहते हैं। हंसासन पेट दर्द, पीठ दर्द, कमर दर्द, पसली का दर्द जैसे कई रोगों में राहत प्रदान करता है।

शॉर्टकट : सिगरेट छुट जाएगी, वो भी बिना मशक्कत

कहते हैं किसी चीज की आदत हो जाए, तो उसे छोडऩे के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। फिर आदत अच्छी हो या बुरी यह बात दोनों के लिए लागू होती है। किसी कार्य का बार-बार किया जाना या अभ्यास आदत का रूप ले लेती है। इस आदत या अभ्यास को विपरीत आदत द्वारा बदला जा सकता है। विज्ञान के अनुसार शरीर एक मशीन है। और उस मशीन में आपने जो आदतें डाली हैं, उन आदतों को आपको नई आदतों से बदलना पड़ेगा नई बातें सुनकर नहीं। 



अगर आपको सिगरेट पीना छोडऩा है तो आपको ताजगी पैदा करने की दूसरी आदतें डालना पड़ेंगी। नहीं तो आप कभी नहीं छोड़ पाएँगे।समझिए कि मैं आपको कहता हूं कि जब भी आपको सिगरेट पीने का खयाल हो तब गहरी दस सांस लें, जिनसे ऑक्सीजन ज्यादा भीतर चला जाएगा। तो ताजगी ज्यादा देर रुकेगी, जितनी देर निकोटिन से रुकती है, और ज्यादा स्वाभाविक होगी। यह एक नई आदत है। 



जब भी सिगरेट पीने का खयाल आए, गहरी दस सांस लें। और सांस लेने से शुरू मत करें, सांस निकालने से शुरू करें। जब भी सिगरेट पीने का खयाल आए एक्झेल करें, जोर से साँस को बाहर फेंक दें, ताकि भीतर जितना कार्बन डाइआक्साइड है, बाहर चला जाए। फिर जोर से साँस लें, ताकि जितना कार्बन डाइआक्साइड की जगह थी उतनी ऑक्सीजन ले ले। आपके खून में ताजगी दौड़ जाएगी। तब आप सिगरेट छोड़ सकते हैं। क्योंकि उससे ज्यादा बेहतर, ज्यादा अनुकूल, ज्यादा स्वाभाविक, ज्यादा श्रेष्ठ विधि आपको मिल गई। तो सिगरेट छूट सकती है। नहीं तो कोई उपाय नहीं।

ऐसी मछलियां लगा देती है किस्मत और पैसों का जेकपॉट

मछलियों के बारे में ये सच बहुत कम लोग जानते हैं। कुछ ही लोग जानते हैं कि मछलियां आपकी किस्मत तो चमका ही देगी साथ ही इनसे आपको अचानक बड़ा धन लाभ भी हो सकता है।

फेंगशुई के अनुसार धन और सुख-शांति बढ़ाने के लिए उपाय बताए गए हैं। इन उपायों में मछलियों को भी शामिल किया गया है। फेंगशुई के अनुसार मछलियां रखना सौभाग्य, धन, मान-सम्मान में वृद्धि करने का एक कारगर उपाय है।

इनको घर में रखने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, इससे स्वास्थ्य को लाभ प्राप्त होता है साथ ही धन संबंधी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। 



- फेंगशुई के अनुसार गोल्डफिश पैसा देने वाली मछली होती है। इसे आप अपने शयनकक्ष, रसोईघर अथवा शौचघर को छोड़ कर घर में कहीं भी रख सकते हैं।



- इस मछली को अपने ड्रॉइंगरूम में रखने से हर काम पूरे होते हैं और किस्मत का साथ मिलता है।



- मछली घर को पूर्व, दक्षिण-पूर्व तथा उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। 



- अगर आपके घर में 9 गोल्डफिश है तो चायनिज वास्तु के अनुसार आपकी किस्मत और पैसे डबल होने लग जाते हैं।



- इस मछली को फिश बाउल में रखें। इनमें 8 मछलियां लाल या सुनहरी और एक काले रंग की होनी चाहिए।



- अगर कोई  गोल्डफिश मर जाती है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं, आप उसे बदल दें और नई मछली ले आएं। ऐसा माना जाता है कि जब आपके घर की कोई गोल्डफिश मर जाती है तो वह अपने साथ कई दुर्भाग्यों को भी ले जाती है।महीने भी जीवित नहीं रहता।

Featured post

इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं

महिलाएँ ...इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं।   तो ये है इस फ़ार्मूले का राज... 👇 जन्म वर्ष के केवल आख़री दो अंकों क...