रविवार, 22 मई 2011

गर्मी में रहना है कूल तो अपनाएं यह चमत्कारी फंडा


आज पूरी दुनिया में योग की धूम मची हुई है। वह समय चला गया जब योग को हिन्दू धर्म की उपासना पद्धति मानकर अन्य धर्मों के लोग इससे मुंह फेर लेते थे। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। विज्ञान ने भी अब योग को एकर वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति मानकर इसकी प्रामाणिकता पर मुहर लगा दी है।






गर्मियों की लगभग शुरुआत हो चुकी है। बारिश और ठंड की बजाय गर्मियों का सीजन सभी के लिये ज्यादा कठिन और पीड़ादायक होता  है। योग में एक ऐसी क्रिया है, जिसे करने मात्र 5 से 7 मिनिट लगते हैं तथा इसके करने से गर्मी में भारी राहत मिलती है। यह क्रिया है-शीतली प्राणायाम। आइये देखें इस योगिक क्रिया को कैसे किया जाता है-






शीतली प्राणायाम: पद्मासन में बैठकर दोनों हाथों से ज्ञान मुद्रा लगाएं। होठों को गोलाकार करते हुए जीभ को पाइप की आकृति में गोल बनाएं।






अब धीरे-धीरे गहरा लंबा सांस जीभ से खींचें। इसके बाद जीभ अंदर करके मुंह बंद करें और सांस को कुछ देर यथाशक्ति रोकें। फिर दोनों नासिकाओं से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस क्रिया को 20 से 25 बार करें।






प्रतिदिन शीतली प्राणायाम करने से अधिक गर्मीं के कारण पैदा होने वाली बीमारियां और समस्याएं नहीं होती। लू लगना, एसिडिटी, आंखों और त्वचा के रोगों में तत्काल आराम मिलता है।

शनिवार, 21 मई 2011

गैस की शिकायत का समाधान



गैस की शिकायत दूर करने के लिए कब्ज और अपच दूर करना जरूरी है, क्योंकि इसी से गैस बनती है और गैस से सारी बीमारियाँ होती हैं। 


चिकित्सा : सौंठ, पीपल, काली मिर्च, अजमोद या अजवाइन, सेंधा नमक, सफेद जीरा, काला जीरा और भुनी हुई हींग इन सबको समान मात्रा में कूट-पीसकर महीन चूर्ण कर लें।इस चूर्ण को आधा चम्मच मात्रा में लेकर समभाग घी मिलाकर भोजन के साथ खाने से मंदाग्नि, अपच दूर होता है, वात प्रकोप शांत होता है, इसे 8 दिन लगातार लेने से इस समस्या से निजात मिलती है। 

दूसरा नुस्खा : अजवायन और काला नमक पीस कर समान मात्रा में मिला लें। इस चूर्ण को एक चम्मच मात्रा में गर्म पानी से लेने से अधोवायु निकल जाती है और गैस का प्रकोप शांत हो जाता है, पेट पर सेक करने से भी लाभ होता है

शुक्रवार, 20 मई 2011

बेल से घरेलू उपचार



बिल्वफल अर्थात् बेल का मूल वतन भारत ही है। अति प्राचीन काल से इसकी गणना औषधि के रूप में होती आ रही है। आकार की दृष्टि से यह गोल कैथ (कपित्थ) से मिलता-जुलता है। यह साधारण गेंद के समान होता है। हिमालय की तराई, मध्य एवं दक्षिण भारत, बिहार, बंगाल आदि प्रान्तों में बेल के वृक्ष बहुतायत मात्रा में पाये जाते हैं।
बिल्व का गूदा, पत्ता, जड़, छाल आदि औषधि के लिए उपयोगी माना जाता है। छोटे कच्चे बेल के फल को छीलकर, गोल-गोल कतरेनुमा टुकड़े काटकर सुखाकर मुखरबंद डिब्बों में संग्रह करके रखा जाता है। इसका उपयोग वैद्य लोग सालों भर तक औषधि के रूप में किया करते हैं। प्रयोग हेतु जंगली फलों का ही संग्रह करके रखा जाना उत्तम माना जाता है।
सेवन की दृष्टि से बेल का चूर्ण तीन ग्राम से छह ग्राम तक ही लेना उचित होता है। रस एक तोला से एक ग्राम तक ही सेवनीय होता है।
औषधीय प्रयोग : बिल्वपत्र के औषधीय गुणों का कारण उसमें स्थित ‘टॉनिन’ होता है। पाचन की तकलीफों और पुरानी पेचिश के लिए बिल्वफल के रस के समान अन्य कोई उपाय नहीं होता। इसका रस पौष्टिक होता है तथा रक्त विकार को भी दूर करता है।
बेल आमातिसार (बादी दस्त) तथा खूनी दस्त (रक्तातिसार) की अचूक औषधि है। दस्त, संग्रहणी (पेचिश), गर्भवती का वमन, बच्चों के दांत निकलते समय का दस्त, कब्ज, समज्वर, रक्तहीनता (एनीमिया), बहुमूत्र, प्रदर (ल्यूकोरिया), हैजा, मस्तिष्क की गर्मी, नपुंसकता, कुकर खांसी, फोड़ा, कंठमाला, रतौंधी, बहरापन, वायु गोला आदि का सफल चिकित्सक हैं। मच्छर-मक्खी भगाने के लिए भी बेल एक सस्ती दवा है।
रक्तहीनता का प्रयोग ः कमजोरी की अवस्था में खून की मात्रा शरीर में कम होने पर बेलगिरी का चूर्ण 5 ग्राम चीनी मिले हुए दूध के साथ दिन में चार बार तक खाने से एनीमिया दूर होता है।
बहुमूत्र पर प्रयोग : पेशाब के जल्दी-जल्दी आने पर दस ग्राम बेलगिरी और पांच ग्राम सोंठ को कूटकर रख लें। चार सौ ग्राम पानी में इसका (काढ़ा) बनाइए। जब पानी का आठवां भाग बाकी रह जाए तो उतार कर पांच ग्राम की मात्रा में रोगी को दिन में तीन बार तक पिलाइए।
कुक्कुर खांसी पर प्रयोग : बिल्व की हरी पत्तियों को गर्म तवे पर रख दीजिए। जब वे भुनकर काले रंग के हो जाएं तो उन्हें पीसकर कपड़छन कर लीजिए। फिर इसे शीशी में भरकर रख लीजिए। प्रात: दोपहर तथा सायं एक से 2 ग्राम तक शहद के साथ चाटने से हठीली से हठीली कुक्कुर खांसी एक सप्ताह के अन्दर (कभी-कभी एक ही दिन में) समाप्त हो जाती है।
रतौंधी पर प्रयोग : यह आंखों की बीमारी है। शाम होते ही दिखाई देना बन्द हो जाता है। बेल के ताजे पत्ते दस ग्राम, काली मिर्च सात दाने, पानी सौ ग्राम तथा चीनी (खांड) 25 ग्राम ले लें। बेल के पत्तों को खूब पीस लें। फिर उसमें काली मिर्च डालकर पीस लें। उसमें चीनी डालकर शरबत की तरह प्रात: सायं पिएं। बेल के पत्तों को रात में पानी में भींगने के लिए छोड़ दें। इसी पानी से प्रात: काल आंखों को धोएं। इस प्रकार करने से आंखों की रतौंधी जाती रहती है।

पेट की हर बीमारी के लिए रामबाण है यह नुस्खा

चिकित्सा के क्षेत्र में दुनिया ने काफी तरक्की कर ली है। लेकिन आज भी स्वास्थ्य कि क्षेत्र में प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद और योग को सर्वाधिक भरोसेमंद और अचूक माना जाता है।  ऐलोपैथिक दवाइयां रोग के लक्षणों को दबाती और नष्ट करती है, जबकि प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद और योग का लक्ष्य बीमारी को दबाना नहीं बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत करके हर बीमारी को जड़ से मिटाना होता होता है। आयुर्वेद के अंतर्गग नीबू के प्रयोग को बेहद फायदेमंद और गुणकारी माना गया है।



नीबू में ऐसे कई दिव्य गुण होते हैं जो पेट संबंधी अधिकांस बीमारियों को दूर करने में बेहद कारगर होता है। खुल कर भूख न लगना, कब्ज रहना, खाया हुआ पचाने में समस्या आना, खट्टी डकारें आना, जी मचलाना, एसिडिटी होना, पेट में जलन होना....ऐसी ही कई बीमारियों में नीबू का प्रयोग बहुत फयदेमंद और कारगर सिद्ध हुआ है।



सावधानियां



 - निबू की तासीर ठंडी मानी गई है, इसलिये शीत प्रकृति के लोगों को इसका प्रयोग कम मात्रा में ही करना चाहिये।



 -जहां तक संभव हो नीबू का प्रयोग दिन में ही करना चाहिये, शाम को या रात में प्रयोग करने से सर्दी-जुकाम होने की  संभावना रहती है।



- व्यक्ति अगर किसी अन्य बीमारी से ग्रसित हो तो उसे किसी जानकार आर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श के बाद ही नीबू  का सेवन करना चाहिये।

गुरुवार, 19 मई 2011

आधे सिर का दर्द अब चुटकियों में होगा छूमंतर


अक्सर लोग सिर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन कुछ लोगों ऐसे हैं जिनके लिए अक्सर होने वाला आधाशीशी का दर्द बडी परेशानी बन गया है। नीचे बताए जा रहे कुछ आयुर्वेद के उपायों से आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

1. गाय का ताजा घी सुबह शाम दो चार बूंद नाक में डालने से टपकाने से आधाशीशी का दर्द हमेशा के लिए जड़ से खत्म हो जाता है।

2. सिर के जिस भाग में दर्द हो रहा हो उस तरफ  के नथुने में चार पांच बूंद सरसों के तेल की डालने से या तेल को सूंघने से आधासिर दर्द बन्द हो जाता है।

विशेष: इस विधि को अपनाने से नाक से खून आने(नकसीर) की समस्या भी दूर हो जाती है।

सावधानी: यह प्रयोग आयुर्वेद के किसी अनुभवी जानकार की देखरेख में करना ज्यादा सुरक्षित रहता है।

बुधवार, 18 मई 2011


कैंसर की रामबाण औषधि सर्वपिष्टी

चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में भारत प्राचीनकाल से ही अग्रणी रहा है। हमारे देश में विकसित विभिन्न प्रकार की चिकित्सा पध्दतियां एवं औषधियां कई असाध्य रोगों के इलाज में कारगर साबित हुई है। महर्षि चरक संभवत: पहले चिकित्सक थे। जिन्होंने पाचन चयापचय और शरीर प्रतिरक्षा की अवधारणा दी। उन्होंने वात, पित्त और कफ के दोष के आधार पर शरीर के विभिन्न रोगों की व्याख्या की। ये दोष तब उत्पन्न होते हैं, जब हमारा चयापचय खाये हुए भोजन पर प्रतिक्रिया करता है। एक ही मात्रा में ग्रहण किया गया भोजन अलग-अलग शरीर में भिन्न-भिन्न प्रकार के दोष उत्पन्न कर सकता है।
बीमारी तब उत्पन्न होती है जब मानव शरीर में मौजूद तीनों दोष असंतुलित हो जाते हैं। इनके संतुलन को फिर से कायम करने के लिये महर्षि चरक विभिन्न प्रकार की औषधियां बतते थे, जो आज भी हमारे आयुर्वेद का आधार बनी हुई हैं। उन्होंने जिन औषधियों को अपनी चिकित्सा पध्दति का आधार बनाया, उनसे से अधिकांश भोज्य पदार्थ नहीं है। इस अवधारणा के विपरीत भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिकों ने लाइलाज बीमारी कैंसर की दवा खाद्य पदार्थों से ही तैयार करने का करिश्मा कर दिखाया है।
आज विश्व की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कैंसर बीमारी से पीड़ित है, और सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि हर साल इसमें लाखों की संख्या में औसतन वृध्दि हो रही है। ऐसे समय में भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिकों के प्रयास से कैंसर रोगियों में आशा की एक नयी किरण जागी है। वाराणसी स्थित डी.एस. रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों द्वारा इजाद की गयी इस औषधि का नाम ‘सर्वपिष्टी’ है। इस औषधि से जुड़े वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारे शरीर को पोषण खाद्य पदार्थों से ही मिलता है, इसलिए औषधि भी खाद्य पदार्थों में ही है। ‘पोषक ऊर्जा’ के सिध्दांत का प्रतिपादन कर मानव जाति के कल्याण की असीम संभावनाएं सामने आयी है। संभावना है कि यदि इस दिशा में आगे कार्य किये गये तो कैंसर की तरह अन्य बीमारियों का इलाज खोजने में सफलता हासिल होगी।
सर्वापिष्टी नामक इस औषधि के प्रयोग से हजारों कैंसर रोगियों को नया जीवन मिला है। इतने कारगर परिणाम हासिल करने के बाद भी आधुनिक चिकित्सा वैज्ञानिक यह मानने को तैयार ही नहीं थे कि जिस कैंसर पर विजय पाने में पूरी दुनिया के वैज्ञानिक असफल रहे हैं, उस पर विशुध्द भारतीय पध्दति से विजय पायी जा चुकी है।
यह एक संयोग ही रहा कि अमेरिका में रह रहे कैंसर चिकित्सक डा.सुहद पारीख को ही कैंसर हो गया और वे हर आधुनिक चिकित्सा पध्दति को आजमाने के बाद अंत में ‘सर्वपिष्टी’ की शरण में आये और अपना जीवन बचाने में सफल हो सके।
इस दवा के प्रयोग के दो माह बाद जब उन्होंने अपनी एमआरआई दर्ज करायी तो परिणाम आश्चर्यजनक थे। हेड आफ पैंक्रियाज के सभी मास्स काफी छोटे हो गये थे और लीवर के सभी मास्स लगभग समाप्त हो गये थे। रक्त परीक्षण के बाद ट्यूमर मार्कर काफी नीचे आ गये थे। पहले ट्यूमर 2,00,000 (दो लाख) था जो घटकर 2,000 ही रह गया।
कुछ दिनों बाद हेड आफ पैंक्रियाज के मास्स भी समाप्त हो गये और डा.पारीख ने अपना खोया हुआ वजन भी वापस पा लिया।
वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्वपिष्टी कैंसर के इलाज में रामबाण औषधि साबित हुई है। साथ ही इलाज पर होने वाले खर्च वर्तमान में मौजूद चिकित्सा पध्दतियों की तुलना में काफी कम है लेकिन कई बार रोग अधिक बढ़ जाने पर इस औषधि को काम करने के लिये समय नहीं मिल पाता है। चिकित्सक रोगी को नहीं बल्कि रोगी की जांच रिपोर्ट को देखने के बाद ही यह औषधि देते हैं।
कैंसर सहित अन्य सभी प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचने के लिये सबसे अधिक आवश्यकता रोगी की जागरूकता की है। यदि प्रारंभिक अवस्था में ही समस्या को नजरअंदाज न किया जाय और रोग की सही पहचान हो जाये तो इलाज आसान हो जाता है।


केले से होते हैं कई उपचार

प्राकृतिक चिकित्सा में केले का विशेष महत्व है। इसका विविध प्रकार से सेवन बहुत से रोगों से छुटकारा दिलाता है।
कुछ पेचीदा रोग भी केले के सामने औंधे मुंह गिरते हैं।
* यदि सफेद पानी का रोग परेशान कर रहा हो तो रोगी को पहले दो केले खिलाएं फिर शहद मिला आधा गिलास दूध पीने को दें। प्रात: खाली पेट। साथ होने लगेगा।
* क्षय रोग में यह प्रयोग करें। केले के पेड़ का ताजा रस रोगी प्रतिदिन तीन बार भी लिया करे। यदि रस उपलब्ध न करा सकें तो कच्चा हरा केला काटकर खिलाएं। यह उपचार काफी जल्दी अच्छे परिणाम देता है।
* पेशाब रुक जाने पर केले के पौधे का रस लें। इसे चार चम्मच देसी घी में मिलाएं। इसके दो चम्मच एक बार पिलाएं। दिन में दो बार। पेशाब की रुकावट नहीं रहेंगी।
* यदि हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत हो तो नाश्ते के बाद केले का सेवन फायदा करता है।
* कुछ व्यक्तियों को बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को एक केला, आधा कप आंवले के रस के साथ खिला दें। आंवले के रस में थोड़ी चीनी मिला लें। दो-तीन दिनों के उपचार के बाद काफी लाभ हो जाएगा।
* पेचिश की शिकायत में एक कटोरी दही लें। उसमें छिले केले के टुकड़े मिला दें। रोगी इसे दिन में तीन बार खा लें। आराम आ जाएगा।
* गैस रोग से परेशान रोगी एक पका हुआ केला ले। दूध का एक छोटा गिलास भी। थोड़ी दूध पीए, साथ में थोड़ा केला खाए। दोनों को साथ-साथ चलाएं। यह गैस रोग में तो उपयोगी है ही, अल्सर में भी ठीक रहता है।
* कुछ बच्चों को मिट्टी खाने की आदत हो जाती है। वे ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि उनके शरीर में कैल्शियम की कमी रहती है। केला तथा 5 ग्राम शहद, दोनों को साथ-साथ खिलाएं। मिट्टी खाने की आदत छूट जाएगी।
* शरीर का कोई अंग जल जाने पर, उस पर केले के खाने वाले भाग को कूटकर बांधें।
दर्द गायब हो जाएगा। कुछ दिनों तक रोज बांधें। पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।

Featured post

इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं

महिलाएँ ...इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं।   तो ये है इस फ़ार्मूले का राज... 👇 जन्म वर्ष के केवल आख़री दो अंकों क...