मंगलवार, 10 जनवरी 2012

चमत्कारी जड़ी बूटी: इसे खाने से दिखने लगते हैं भूत, भविष्य और वर्तमान

ब्राह्मी एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसे आयुर्वेद में बहुत उपयोगी माना गया है। ब्राह्मी तराई वाले स्थानों पर उगती है। बुद्धि तथा उम्र को बढ़ाती है। यह रसायन के समान होती है। ब्राह्मी में एल्केलाइड तथा सेपोनिन नामक दो मुख्य: जैव सक्रिय पदार्थ पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले दो मुख्य एल्केलाइड हैं ब्राह्मीन तथा हरपेस्टिन जबकि बेकोसाइड ए तथा बी मुख्य सेपोनिन हैं। 

गुणों की दृष्टि से ब्राह्मी कुचला में पाए जाने वाले एल्केलाइड स्ट्रिकनीन के समान हैं परन्तु यह उसकी तरह विषाक्त नहीं होती।  ब्राह्मी में बोटूलिक अम्ल, स्टिग्मा स्टेनॉल, बीटा-साइटोस्टीरॉल तथा टेनिन आदि भी पाए जाते हैं। हरे पत्तों में प्राय: एल्केलाइड तथा उडऩशील तेल पाए जाते हैं जबकि सूखे पौधों में सेण्टोइक एसिड तथा सेण्टेलिंक एसिड भी पाए जाते हैं। बुखार को खत्म करती है। याददाश्त को बढ़ाती है।

 सफेद दाग, पीलिया, प्रमेह और खून की खराबी को दूर करती है। खांसी, पित्त और सूजन को रोकती है। बैठे हुए गले को साफ  करती है। ब्राह्मी का उपयोग दिल के लिए लाभदायक होता है। यह मानसिक पागलपन को दूर करता है। सही मात्रा के अनुसार इसका सेवन करने से निर्बुद्ध, त्रिकालदर्शी यानी भूत, भविष्य और वर्तमान सब दिखाई देने लगते हैं। मण्डूक परनी भी ब्राह्मी के गुणों के समान होती है। ब्राह्मी घृत, ब्राही रसायन, ब्राही पाक, ब्राह्मी तेल, सारस्वतारिष्ट, सारस्वत चूर्ण आदि के रूप में प्रयोग किया जाता हैं। 

वीक मेमोरी में ब्राह्मी का रस या चूर्ण पानी के साथ रोगी को दिया जाना चाहिए। ब्राह्मी के तेल की मालिश से कमजोर मस्तिष्क मजबूत हो जाता है तथा बुद्धि बढती है। तेल बनाने के लिए 1 लीटर नारियल तेल में लगभग 15 तोला ब्राह्मी का रस उबाल लें। यह तेल सिरदर्द, चक्कर, भारीपन, चिंता आदि से भी राहत दिलाता है। हिस्टीरिया जैसे रोगों में यह तुरन्त प्रभावी होती है जिससे सभी लक्षण तुरन्त नष्ट हो जाते हैं। चिन्ता तथा तनाव में ठंडाई के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त किसी बीमार या अन्य बीमारी के कारण आई निर्बलता के निवारण के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। कुष्ठ और चर्म रोगों में भी यह उपयोगी है। खांसी तथा गला बैठने पर इसके रस का सेवन काली मिर्च तथा शहद के साथ करना चाहिए। 

सोमवार, 9 जनवरी 2012

आसान उपाय: कमर दर्द से मिलेगा छुटकारा, नहीं रहेगी दवा की दरकार

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कमर दर्द अधिक परेशान करता र्है। वैसे तो कमर दर्द के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अधिकांशत: मांसपेशियों में खिंचाव और रीढ़ की हड्डी में दर्द के चलते कमर दर्द होता है। लेकिन इस दर्द के कारण कई अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं। लेकिन दवाओं से हमेशा के लिए कमर दर्द से  छुटकारा पाना संभव नहीं है। अगर आपके साथ भी कमर दर्द की समस्या है, तो नीचे लिखे योगासनों को नियमित रूप से करें जल्द ही कमर दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

पवन मुक्तासन 

कमर के बल लेटें। दाएं घुटने को हाथों से पकड़ कर जंघा को पेट पर दबाते, सांस छोड़ते हुए घुटने को सीने के पास ले आएं। ठोड़ी को घुटने से छूने का प्रयास करें। बायां पैर जमीन पर सीधा टिका रहे। श्वास भरते हुए पैर व सिर को वापस जमीन पर लाएं। ऐसे ही बाएं पैर से करें व फिर दोनों पैरों से। इसे पांच बार दोहराएं। यह क्रियाएं रीढ़ की हड्डी को लचीला व मजबूत बनाएंगी।

तानासन 

जमीन पर आसन बिछाएं व कमर के बल उस पर लेट जाएं। एड़ी-पंजे मिले रहें व हथेलियां जमीन पर जंघाओं की बगल में टिकी रहें। श्वास भरते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और हथेलियां आपस में जोड़ लें। पूरे शरीर में खिंचाव महसूस करें। कमर से ऊपर का भाग ऊपर की ओर खींचें व नीचे का नीचे की ओर। फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को वापस ले आएं। 

सर्पासन 

पेट के बल लेट जाएं। पैरों को पीछे की ओर खींचें व एड़ी-पंजे मिलाए रखें। सांप की पूंछ की तरह। हथेलियों व कोहनियों को पसलियों के पास लाएं। ऐसे कि हथेलियां कंधों के नीचे आ जाएं और सिर जमीन को छुए। आंखें बंद रखें। चेहरा व सीना ऊंचा उठाएं, कमर के वजन पर सांप की तरह। इस स्थिति में जब तक हो सके, बनी रहें। फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए जमीन पर वापस आ जाएं। विश्राम करें, हथेलियां सिर के नीचे टिका दें।

गुरुवार, 5 जनवरी 2012

दस मिनट का सरल प्रयोग: इससे दिमाग चलने नहीं दौडऩे लगेगा


शरीर को सुंदर बनाए रखने के लिए हम सब क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन बिना स्वस्थ मस्तिष्क के सुंदरता का कोई महत्व नहीं रह जाता है। इसलिए सुंदरता को सम्मान तभी मिलता है, जब उसके साथ तेज दिमाग भी होता है। जब हम सुंदरता के लिए इतने जतन करते हैं, तो दिमाग के साथ बेरुखी क्यों? हम सभी जानते हैं कि शरीर को फिट रखने के लिए योगा या एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। ऐसे ही अगर आप अपने दिमाग को हमेशा फिट और तेजतर्रार बनाएं रखना चाहते हैं, तो रोज दस मिनट तक नीचे लिखा योगासन कर सकते हैं।

  भद्रासन विधि- आसन बिछाकर बैठ जाएं। दाहिना पैर घुटने से मोड़कर एड़ी उपस्थ और गुदा के मध्य के दाहिने भाग में और बायां पैर मोड़कर एड़ी सीवन के बायें भाग में इस प्रकार रखें कि दोनों पैर के तलवे एक दूसरे को लगकर रहें। इस स्थिति को रेचक कहते हैं। रेचक करके दोनों हाथ सामने जमीन पर रखें। धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं और दोनों पैर के पंजों पर इस प्रकार बैठें कि शरीर का वजन एड़ी के मध्य भाग पर आए। ध्यान रहे अंगुलियों वाला भाग छूटा रहे।

लाभ- इस आसन से शरीर फूर्तिला और फिट रहता है। बुद्धि तीक्ष्ण होती है। कल्पनाशक्ति का भी विकास होता है। चंचलता कम होती है। पाचन शक्ति बढ़ती है। शरीर शुद्धि होने लगती है। स्नायु मजबूत होता है। धातुक्षय, गैस, मधुप्रमेह, स्वप्नदोष, अजीर्ण, कमर का दर्द, गर्दन की दुर्बलता, बन्धकोष, मन्दाग्नि, सिरदर्द, क्षय, हृदयरोग, अनिद्रा, दमा, मूर्छारोग, बवासीर, उल्टी, हिचकी, अतिसार,उदररोग, नेत्रविकार आदि असंख्य रोगों में इस आसन से लाभ होता है।

लंबी उम्र तक रहेंगे चमचमाते मजबूत दांत बस याद रखें ये बात

स्वस्थ मोतियों से चमकदार दांत किसी की भी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। वहीं दूसरी तरफ मैले व अस्वस्थ दांत सुंदरता को कम कर देते हैं। इसलिए सौंदर्य का खास ख्याल रखने के साथ ही पूरे व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने के लिए दांतो के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना बहुत आवश्यक है। वैसे तो दांतों की समस्या होने पर डेंटल ट्रिटमेंट जरुरी है लेकिन फिर भी अगर कोई भी नीचे लिखी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो अपनी मुस्कान लंबी उम्र तक कायम रख सकता है।

 - नियमित रूप से दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें।

-  खाने में फल और सब्जियां सेब, गाजर, ककड़ी, खीरा खाएं। इनसे मुंह साफ रहता है। 

- कोई भी कोल्डड्रिंक पीने के बाद ब्रश जरुर करें, पर आरेंज जूस पीने के 20 मिनट बाद ब्रश करें, क्योंकि इससे दांतों पर एनेमल का कवर चढ़ने में मदद मिलती है।

- कभी-कभी बेकिंग सोडा से ब्रश किया जा सकता है। लेकिन इसके पानी को पीना नहीं चाहिए।

- दांतों के साथ जीभ को भी साफ करना जरूरी है। इससे सांस की बदबू दूर होने में सहायता मिलती है और इसके साथ जीभ पर जमी गंदगी से पैदा होने वाले संक्रामक रोगों से भी बचा जा सकता है।

- शक्कर और मीठे पदार्थ बैक्टीरिया को पनपने में सहायक होता है, जिससे दांत कमजोर होते हैं। शुगर कम से कम लें।

- पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं। 

- साल में कम से कम एक बार दांतों की क्लीनिंग भी अवश्य कराएं।

बुधवार, 4 जनवरी 2012

छोटे-छोटे घरेलू उपाय: कान के दर्द से मिलेगा छुटकारा वो भी बिना झंझट

कान के दर्द की बीमारी अधिकतर उन्ही लोगों को परेशान करती हैं, जिन्हें हमेशा सर्दी बनी रहती है। लगातार बनी रहने वाला कफ या सर्दी कई तरह के कान के रोग पैदा कर देती है।अगर सर्दी का इलाज जल्द नहीं किया गया तो सुनने की शक्ति पर असर पड़ सकता है। यह देखा गया है कि अधिकतर रोगियों के कान में पस का निर्माण हो जाता है, जो अपने आप में कान का एक गंभीर रोग होता है और इसका जल्द से जल्द इलाज कराना जरुरी होता है। अगर आपको भी सर्दी में कान के दर्द की समस्या सता रही है तो अपनाएं ये रामबाण उपाय।



- कान के रोग के उपचार के लिए बेल के पेड़ की जड़ को नीम के तेल में डुबोकर उसे जला दें और जो तेल इसमें से रिसेगा, वह सीधे कान में डाल दें। इससे कान के दर्द में राहत मिलती है।



- तुलसी का रस गुनगुना करके कान में डालने से भी कान के रोगों में सहायता मिलती है।



-  अदरक के रस में नींबू का रस मिलाएं और इसकी चार पांच बूंदें कान में डालें। आधे घंटे के बाद रुई से कान को साफ  कर दें।



नोट- कान की बीमारियों मे लापरवाही बिल्कुल न बरतें। आयुर्वेदिक उपचार से फायदा नहीं हो रहा हो तो किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवानी चाहिए।

कितनी भी हो कमजोरी मिटा देगा उड़द और शहद का ये आसान योग

खाली दिमाग शैतान का घर, बनाने वाले ने बिल्कुल सही कहावत बनाई है, दरअसल खाली दिमाग सिर्फ तनाव ही नहीं बढ़ाता बल्कि स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा प्रभाव डालता है। इसके साथ ही अनियमित खान-पान भी शरीर के कमजोर होने में काफी हद तक उत्तरदायी है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है अनियमित दिनचर्या, तनाव व अनियमित खान-पान के कारण आपको कमजोरी महसूस होती है तो नीचे लिखे योग को एक बाद जरुर आजमाएं।

धुली हुई उड़द की दाल और सिंघाड़े का पिसा हुआ चूर्ण 100-100 ग्राम। दाल को शुद्ध घी में अच्छी तरह सेंक कर पीसकर चूर्ण कर लें। दोनों चूर्ण मिला लें। दाल को शुद्ध घी में अच्छी तरह सेंक कर पीसकर चूर्ण मिला लें। इस चूर्ण को एक (चाय वाला) चम्मच मात्रा में लेकर आधा चम्मच शुद्ध घी और 2 चम्मच शहद में मिला कर प्रतिदिन चाट लें।

 इसके 10-15 मिनट बाद रात को पानी में डाल कर गलाई हुई बादाम की 2 गिरियां छिलका हटाकर साफ पत्थर पर पानी के साथ चंदन की तरह घिस कर दूध में मिला लें। दूध में थोड़ी शक्कर मिला लें और धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके यह दूध पी जाएं। इसके 3 घंटे बाद भोजन करें। यह बहुत ही पौष्टिक योग है जिसे अविवाहित एवं विवाहित युवक- युवतियां सेवन कर अपना शरीर सुडौल व बलवान बना सकते हैं। यह योग पचने में भारी है।

ग्यारंटेड देहाती नुस्खा: गंजे सिर पर भी आ जाएंगे सौ-प्रतिशत बाल

जीवन शैली में तेजी से आ रहे बदलाव के कारण आजकल सिर्फ पुरुषों में ही नहीं महिलाओं में भी बाल टूटने और गंजेपन की समस्या होने लगी है। बढ़ते तनाव, नींद में आ रही कमी, संतुलित आहार नहीं लेने और अनियमित माहवारी के कारण महिलाओं में गंजेपन की बीमारी बढ़ रही है। वहीं पुरुषों में थायरायड ग्रंथि में गडबड़ी के कारण थायराक्सिन नामक हार्मोन के अत्यधिक स्राव की वजह से गंजापन उत्पन्न होता है। अगर आप भी कम उम्र में गंजेपन की समस्या से परेशान हैं तो अपनाइए ये नीचे लिखा ग्यारंटेड आयुर्वेदिक नुस्खा।

नुस्खा-कल्मी शोरा 20 ग्राम लेकर छ: कागजी नींबू के रस में खरल कर के रखें। इस मिश्रण को गंजेपन वाले स्थान पर लगाएं। दो घंटे बाद साबुन से धोकर नारियल का तैल लगा लें। यह सस्ता और सरल नुस्खा कभी फैल नहीं होता। पुरुष व महिलाएं दोनों ही बाल कम होने की स्थिति में इसका उपयोग कर सकते हैं। इस मिश्रण को लगाने के साथ ही बाजार से आमलकी रासायन ले आएं। इसे 3-3 ग्राम से 5-5 ग्राम के बीच मात्रा में, आयु के अनुसार सुबह शाम सेवन करें। इसके साथ पानी या दूध ले सकते हैं।

Featured post

इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं

महिलाएँ ...इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं।   तो ये है इस फ़ार्मूले का राज... 👇 जन्म वर्ष के केवल आख़री दो अंकों क...