सोमवार, 1 नवंबर 2010

रंगत निखारने के उबटन

रंगत निखारने के उबटन
1. 2 चम्मच मलाई, 1 चम्मच बेसन, चुटकी भर हलदी मिला कर पेस्ट बना लें, इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें, रंगत निखरने लगेगी।
2. 1 चम्मच उडद की दाल को कचे दूध में भिगो दें, पीस कर पेस्ट बनाएं, फिर इसमें थोडा सा गुलाबजल मिला कर चेहरे पर लगाएं, थोडी देर सूखने दें फिर धीरे-धीरे गोलाई में रगडते हुए उतार दें और चेहरा धो लें। त्वचा रौनकदार हो जाएगी।
3. 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच सरसों का तेल, थोडा सा दूध मिला कर पेस्ट बना लें। पूरे शरीर पर इस उबटन को लगा लें। कुछ देर बाद हाथ से रगड कर छुडाएं और स्नान करें। त्वचा गोरी व मुलायम हो जाएगी।
4. मसूर की दाल को पीस कर पाउडर बना लें। 2 चम्मच दाल के पाउडर में अंडे की जर्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें 2 बूंद नीबू का रस व 1 बडा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर रोज चेहरे पर लगाएं सूखने पर छुडाएं व ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरे का रंग निखर जाएगा।
5. बडा चम्मच दही, 1 बडा चम्मच बेसन, चुटकी भर हलदी व 2-4 बूंद नीबू के रस की मिला कर गाढा लेप तैयार करें। इसे हाथ-पांव, चेहरे व पूरे शरीर पर लगा कर 5-10 मिनट छोड दें। फिर धीरे-धीरे हाथ से रगड कर छुडा दें और स्नान करें।
6. चम्मच मुलतानी मिट्टी के पाउडर में थोडी सी मलाई व कुछ बूंदे गुलाबजल की मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धोएं और चेहरे की रंगत देखें।
7. चम्मच सरसों को दूध में मिलाकर बारीक पीस लें फिर चेहरे पर लगाएं। सरसों के उबटन से न केवल रंग में निखार आएगा, त्वचा में चमक भी बनी रहेगी।
8. दही त्वचा की रंगत निखारता है, नीबू से तैलीयता कम होती है। इन दोनों को मिलाकर बनाया गया उबटन त्वचा को निखारता है व वह चमकदार होती है।
9. खरबूजे के बीज और सीताफल के बीज को बराबर-बराबर मात्रा में लेकर पीस लें और दूध में मिलाकर चेहरे पर तथा गर्दन पर लगाएं। कुछ दिनों के प्रयोग से रंगत निखरने लगेगी।
10. 1 ब्रेड स्लाइस को थोडे से दूध में भिगो कर चेहरे पर लगा कर रखें। 5 मिनट बाद रगड कर छुडा दें। ताजे पानी से चेहरा धो लें। मृत त्वचा हटकर जानदार त्वचा हो जाएगी।
11. चम्मच चने का आटा या बेसन, चुटकी भर हलदी, 2-3 बूंदें नीबू के रस की और थोडा सा कच्चा दूध मिला कर लेप बना लें और कुछ दिनों तक इसका प्रयोग चेहरे या पूरे शरीर पर करें। त्वचा निखरेगी।
रूखी त्वचा के लिए
1. बडा चम्मच चावल का आटा, 1 छोटा चम्मच शहद व 1 छोटा चम्मच अंडे की सफेदी को मिला कर लेप बना लें। इसे 5 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें फिर चेहरा धो लें।
2. बडा चम्मच जौ का आटा, 1 अंडे की जर्दी, 1 छोटा चम्मच शहद व थोडा सा दूध मिला कर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
3. बडा चम्मच चंदन का पाउडर, इसमें गुलाबजल मिला कर लेप बना लें। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगा कर रखें फिर हलके हाथ रगड कर छुडा दे और चेहरा धोकर साफ करें।
4. 1 पके केले को मसल कर पेस्ट बना लें। इसमें थोडा-सा शहद व कुछ बूंदें नीबू के रस की मिला कर चेहरे पर मलें, 5-6 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे में निखार तो आता ही है, झुर्रियां भी नहीं रहतीं।
5. छोटा चम्मच बादाम का पाउडर, 1 छोटा चम्मच मलाई, 1 बडा चम्मच मसूर की दाल का पेस्ट, 1/4 चम्मच गुलाबजल व कुछ बूंदें तेल की मिला कर पेस्ट बना लें। इसे पूरे शरीर पर या चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद छुडा दें और स्नान कर लें। त्वचा कांतिवान व चमकदार बनेगी।
तैलीय त्वचा के लिए
1. बडा चम्मच जौ का आटा, 1 बडा चम्मच सेब का गूदा को मिला कर पेस्ट बनाएं, इसे त्वचा पर लगाएं।
2. संतरे के छिलके का पाउडर 2 बडा चम्मच, इसमें थोडा कच्चा दूध व गुलाबजल मिला कर गाढा लेप तैयार करें। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं। त्वचा कांतिपूर्ण हो जाएगी।
3. बडा चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच खीरे का रस, इन्हें मिलाकर 10-15 मिनट चेहरे पर लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो दें।
4. बडा चम्मच चंदन का पाउडर, 1 छोटा चम्मच नीम की पत्तियां, 1 बडा चम्मच गुलाब पत्तियां, 1 छोटा चम्मच चोकर, चुटकी भर हलदी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 8-10 मिनट लगा कर रखें। सूखने पर थपथपा कर छुडाएं।
5. बडा चम्मच जौ का आटा, 1 बडा चम्मच चने का आटा, चुटकी भर हलदी, 2-4 बूंदे नीबू का रस, 1 बडा चम्मच गुलाबजल मिलाकर लेप तैयार करें। इसे शरीर या चेहरे पर लगायें। सूखने पर छुडाएं फिर स्थान करें।
दाग-धब्बेदार त्वचा के लिए
1. गांठ ताजा हलदी, 2 बडी चम्मच मलाई, कुछ बूंदें गुलाबजल की। हल्दी को काट कर सिल कर पीस लें। इसमें मलाई व गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर कुछ दिन तक हर रोज लगाएं। त्वचा निखारेगी व साफ-सुथरी व बेदाग बनेगी।
2. बडा चम्मच नीम की सूखी पत्तियां, 2 बडा चम्मच जौ का आटा, 2 बडा चम्मच चने का आटा, 2 बडा चम्मच मुलतानी मिट्टी का पाउडर, 1/2 चम्मच शहद, कुछ बूंद नीबू का रस मिलाकर लेप तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों के प्रयोग से त्वचा साफ- सुथरी लगने लगेगी। इस पेस्ट को बनाकर 1 हफ्ते तक फ्रिज में रखा जा सकता है।
सदाबहार इंस्टेंट उबटन
1. दूध का बर्तन खाली होने पर उसमें चुटकी भर हलदी, गेहूं का आटा व कुछ बूंदे तेल की डाल कर पेस्ट बना लें इस पेस्ट को हाथ पैर व चेहरे पर मलें। फिर सूखने पर रगडकर छुडा दें। ऐसा हर रोज करें और अपनी रंगत में आए बदलाव को देखें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

PCOD की समस्या

 🌻 *मासिक की अनियमितता, मासिक में देरी, PCOD की समस्या* 🌻 ऐलोपैथी चिकित्सा पद्ध्यति में इस रोग के लिए कोई उपचार नही है, किन्तु आयुर्वेद की...