बुधवार, 1 फ़रवरी 2012

नानी के नुस्खे: ऐसे करें मौसमी जुकाम को जल्दी ठीक

बदलते मौसम के अनुसार कुछ लोगों का शरीर एडजस्ट नहीं कर पाता है। ऐसे में इम्युनिटी पॉवर कमजोर होने के कारण मौसमी रोगों का शिकार होने की संभावना बढ़ जाती है। मौसमी रोगों में भी जुकाम एक ऐसा रोग है जो सबसे अधिक लोगों को प्रभावित करता है। इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे जिन्हें आजमाकर आप मौसमी जुकाम से जल्द ही छुटकारा पा सकते हैं।

-अधिक तेल घी युक्त पदार्थ, अधिक मसाले, मिर्च नहीं लें।

-ठंडे पदार्थ खाना तथा ठंडे पेय पीना भी रोग बढ़ाते हैं। इनसे बचें।

- नाक बंद है तो दालचीनी, कालीमिर्च, इलायची और जीरे के बीजों को बराबर मात्रा में लेकर एक सूती कपड़े में बांध लें और इन्हें सूंघें जिससे छींक आएगी।

-  दो चम्मच गुनगुना पानी लें। इसमें चुटकी भर नमक डालें। इसे अपने दोनों नथुनों में चढ़ाएं।

- चनों की भाप या नाक को सेंक बहुत फायदा देती है। भुने गरम चने या जैसे भी हों, खाने से भी लाभ मिलता है। 

- 10 ग्राम गेहूं की भूसी, पांच लौंग और कुछ नमक  लेकर पानी में मिलाकर इसे उबाल लें और काढ़ा बनाएं। एक कप काढ़ा पीने से लाभ मिलेगा।

- सरसों के तेल को नाक में लगाने से भी काफी आराम मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

PCOD की समस्या

 🌻 *मासिक की अनियमितता, मासिक में देरी, PCOD की समस्या* 🌻 ऐलोपैथी चिकित्सा पद्ध्यति में इस रोग के लिए कोई उपचार नही है, किन्तु आयुर्वेद की...