गुरुवार, 9 फ़रवरी 2012

घर पर कैसे बनाएं लिप बाल्‍म

अपने होंठों को सर्दियों से बचाने के लिए उन्‍हें प्राकृतिक तरीके से नमी प्रदान करें। इसके लिए आप खुद ही घर पर लिप बाल्‍म तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस मधु मोम यानी की बी वैक्‍स लेने की जरुरत पड़ेगी जो कि मधु मक्‍खी के छत्‍ते में पाई जाती है। यह बाजार में भी आसानी से मिल जाती है। हमेशा फिल्‍टर किए गए मोम का ही इस्‍तमाल करें क्‍योंकि शुद्ध वैक्‍स में गंदगी और पौलेन मिला होता है। 

इस तरह बनाएं लिप बाल्‍म-

जोजोबा लिप बाल्‍म- एक कटोरी में 2 चम्‍मच बी वैक्‍स और 2 ¼ चम्‍मच जोजोबा तेल लें और उन्‍हें गरम कर लें। फिर उसमें 6-7 बूंदे मौसमी यानी ग्रेप फ्रूट का तेल मिलाएं। अब इस गरम तेल को ठंडा होने के लिए एक कंटेनर में रख दें और अपने होंठों पर लगाएं। 
लेमन लिप बाल्‍म- एक चम्‍मच बी वैक्‍स लें और उसे पिघला लें। अब नींबू की कुछ बूंदे और 4 से 5 बूंदे पेट्रोलियम जेली की उस बी वैक्‍स में मिलाएं। अब इन मिश्रण को गरम आंज पर पिघला लें और एक शीशी में पलट कर प्रयोग करें। 

कोकोनट लिप बाल्‍म- इसको बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्‍मच बी वैक्‍स और 2 ¼ चम्‍मच जोजोबा ऑयल लें। अब इसको साथ में मिला कर गर्म कर लें और आंच को बंद कर दें। अब इसमें 6 से 7 बूंदे नारियल तेल की मिला लें। इस मिश्रण को गरम ही एक कंटेनर में पलट लें और ठंडा कर के प्रयोग करें। 

हनी लिप बाल्‍म- इसके लिए आपको 1 चम्‍मच पेट्रोलियम जेली और 1/3 चम्‍मच शहद को एक साथ मिलाने की जरुरत होगी। इनको एक साथ मिला कर आंच पर गरम कर लें और गरम ही एक शीशी में पलट लें। बन गया आपका हनी लिप बाल्‍म प्रयोग करने के लिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं

महिलाएँ ...इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं।   तो ये है इस फ़ार्मूले का राज... 👇 जन्म वर्ष के केवल आख़री दो अंकों क...