रविवार, 27 मार्च 2011

अगर बचना है कब्ज से तो कभी न खाएं ये 'चीज'

एजेंसी। कब्ज बेहद आम समस्या है लेकिन इसकी अनदेखी गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। सामान्यतया कुछ ऐसे कारण हैं जो इसे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।

जैसे कि - एक्सरसाइज न करना, तनाव, अनियमित दिनचर्या और दवाओं का अधिक सेवन। इन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है गलत खाने का चुनाव और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना। यहां हम आपको कुछ ऐसे खाने के बारे में बता रहे हैं जिन्हे कब्ज बढ़ाने वाला माना जाता है।

१. रेड मीट यानि सुअर या गोमांस : माना जाता है कि मांस न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि, इसमें प्रोटीन की भी प्रचुर मात्रा होती है। लेकिन आपको जानकर दु:ख होगा कि पके हुए मीट में प्रोटीन की मात्रा शून्य हो जाती है। पके हुए मांस को पचाने में शरीर को नब्बे घंटे से भी ज्यादा का वक्त लगता है।
२. शुगर प्रोडक्ट्स : केक, चॉकलेट, पेस्ट्रीज जैसे शुगर प्रोडक्ट्स में फाइबर की मात्रा भले ही कम होती है लेकिन इसमें फैट और सुगर की मात्रा बेहद अधिक होती है। इस तरह के खाने से कब्ज की शिकायत बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
३. डेयरी प्रोडक्ट्स : अमेरिकन क्रॉनिकल के मुताबिक दूध,मक्खन, पनीर और आइसक्रीम जैसे उत्पादों में फाइबर की मात्रा बेहद कम लेकिन फैट अधिक होता है। इन उत्पादों का सेवन न सिर्फ कब्ज बल्कि दिल से संबंधित बीमारियांे का खतरा बढ़ाता है।
४. प्रोसेस्ड फूड : पिज्जा, बर्गर, पास्ता, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जैसी खाने की चीजों का सेवन सीधे कब्ज की समस्या को बढ़ाने वाला है।
५. कैफीन : चाय, कॉफी का सेवन भी इस समस्या के लिए गंभीर साबित हो सकता है। अधिक मात्रा में चाय के सेवन से अनिद्रा, डिप्रेशन जैसी बीमारियों के बढ़ने का रिस्क होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं

महिलाएँ ...इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं।   तो ये है इस फ़ार्मूले का राज... 👇 जन्म वर्ष के केवल आख़री दो अंकों क...