शुक्रवार, 8 अप्रैल 2011

अगर रहना है फिट तो...आजमाइए ये 10 टिप्स

हमेशा स्वस्थ और जवां रहना कौन नहीं चाहता, सभी अच्छा स्वास्थ्य और सुंदर शरीर पाना चाहते हैं। जो लोग स्वास्थ्य को लेकर सावधान हैं वे योगा को अपने नियमित रुटिन में शामिल जरूर करते हैं जिससे उनका शरीर फिट रहता है।



लेकिन जिनके पास टाइम की कमी है या अपने काम के ज्यादा होने से वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते उनके लिए कुछ आसान से टिप्स हैं जिन्हें अपना कर आप हमेशा हेल्दी रह सकते है।



रोज सुबह उठने के बाद नाश्ता जरूर करें। नाश्ता में कुछ भी ले सकते हैं जो आपके स्वास्थ्य के ठीक है।
खाने में रोटी और चावल अलग-अलग समय पर खाएं।
रोज एक केला, सेब और फ्रूट ज्यूस अवश्य लें। दिन में जब भी समय मिले फ्रूट जरूर खाऐं।
खाने में ज्यादा मीठा खाने से थोड़ा परहेज करें।
रोज सुबह उठकर हल्की एक्सरसाइज या व्यायाम जरूर करें।
कम से कम 15-20 मिनिट रोज ध्यान लगाएं। वज्रासन की मुद्रा में बैठें और दिमाग को आराम दें।
रोज सुबह या शाम को लॉन्ग वॉक पर जाएं।
चटपटे खाने और मैदे से बनी खाने की चीजों को कम खाएं।
खाने के साथ या उससे पहले सलाद जरूर खाएं।
खाने के बाद छाछ जरूर पीएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

PCOD की समस्या

 🌻 *मासिक की अनियमितता, मासिक में देरी, PCOD की समस्या* 🌻 ऐलोपैथी चिकित्सा पद्ध्यति में इस रोग के लिए कोई उपचार नही है, किन्तु आयुर्वेद की...