शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

घरेलू उपाय सिर्फ पंद्रह दिनों में मिलेगी झड़ते बालों से राहत

घने और काले बाल हर इंसान चाहता है। लेकिन आजकल बढ़ते प्रदुषण और अन्य कारणों से बाल बहुत अधिक झडऩे लगते हैं। क्या आपके भी बाल झड़ रहे हैं। बाल रूखे दो मुंहे और बेजान हो गए हैं। कम बालों का असर अगर आपके व्यक्तित्व पर पडऩे लगा है। आप कम उम्र में ही अधिक उम्र के दिखाई देने लगे हैं तो नीचे दिए आयुर्वेदिक फंडे एक बार जरूर अपनाएं।

- नारियल के तेल में कपूर मिलाएं और यह तेल अच्छी तरह बालों में तथा सिर पर लगाएं। कुछ ही दिनों डेंड्रफ की समस्या से राहत मिलेगी।

-  सामान्यत: सभी के यहां शहद आसानी से मिल जाता है। शहद के औषधीय गुण सभी जानते हैं। शहद की तासीर ठंडी होती है और यह कई बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। शहद से बालों का झडऩा भी रोका जा सकता है।

- बाल झड़ते हैं तो गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। 15 मिनट बाद बाल गरम पानी से सिर को धोएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों बालों के झडऩे की समस्या दूर हो जाएगी।

-दालचीनी और शहद के मिश्रण काफी कारगर रहता है। आयुर्वेद के अनुसार इनके मिश्रण से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। त्वचा और शरीर को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने के लिए इनका उपयोग करना चाहिए।

- नियमित रूप से नारियल पानी पीएं। अमरबैल को नारियल तेल में उबालकर बालों में लगाएं।

- अमरबैल डालकर नहाने के लिए पानी उबाले और उसे उबालकर एक चौथाई करके सिर में डालें। 

   ऊपर लिखें उपायों से पंद्रह दिन में झड़ते बालों से राहत मिलने लगेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं

महिलाएँ ...इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं।   तो ये है इस फ़ार्मूले का राज... 👇 जन्म वर्ष के केवल आख़री दो अंकों क...