सोमवार, 7 नवंबर 2011

जरा संभलकर! इन चीजों को एक साथ खा लेंगे तो बन जाएगा जहर

शादियों का सीजन शुरु होने को है। शादियां होंगी तो नाच गाना भी होगा हो-हल्ला और खाना-पीना भी। ऐसे में जब शादी में खाने के  शौकिन पहुंचते हैं तो वे खाने की चटपटी स्टाल्स को देखकर ललचा जाते हैं और जाने-अनजाने कुछ ऐसे खाने की चीजों का साथ में खा लेते हैं आयुर्वेद के अनुसार जिनका सेवन आपके लिए घातक हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिन्हें एक साथ खाना आपके लिए जहर का काम कर सकता है और आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

- आलू और चावल एक साथ नहीं खाना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।

- बैंगन का भरता और दूध की बनी कोई चीज

- आइस्क्रीम के तुरंत बाद पानीपूरी।  

-  पिपरमेंट को कभी भी कोल्डड्रिंक पीने से पहले पुदीने दोनों को मिलाने पर साइनाइड बनता है जो कि जहर के समान कार्य करता है।

- दूध में नींबु या संतरे का छिंटा भी पड़ जाए तो दूध फट जाता है।दोनों का एक साथ सेवन करने पर एसीडिटी हो जाती है।

- चिकन के साथ ज्यूस या मिठाई आदि का शौक रखने वालों को भी इसके सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से पेट खराब हो सकता है। इस कारण बदहजमी हो जाती है। जहां तक हो सके ऊपर बताए गई सभी चीजों को एक साथ खाने से बचना चाहिए नहीं तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं

महिलाएँ ...इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं।   तो ये है इस फ़ार्मूले का राज... 👇 जन्म वर्ष के केवल आख़री दो अंकों क...