सोमवार, 28 नवंबर 2011

आयुर्वेदिक नाश्ता- ठंड में बनाएं इस टेस्टी आसान नुस्खे से अपनी सेहत

ठंड में सेहत बनाने के लिए ड्रायफ्रूट्स खाने पर विशेष जोर दिया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अगर पूरी ठंड खाने में ड्रायफ्रूट्स का प्रयोग औषधिय रूप में किया जाए तो वर्ष भर कई बीमारीयां दूर रहती है। ठंड में सेहत बनाने के लिए बादाम और छुहारों का प्रयोग विशेष रूप से लाभदायक है। हम आज आपको बताने जा रहे हैं। ऐसा ही एक आयुर्वेदिक नाश्ता जिसका ठंड में सेवन करके आप अपनी हेल्थ बना सकते हैं। 

बनाने की विधि- बादाम की गिरी सात नग, एक छुहारा (अच्छी किस्म का हो), रात को मिट्टी की हांडी या कांच के पात्र में पानी में भिगोकर रखें। सुबह बादाम गिरी को छील लें। छुहारे की गुठली निकाल दें। अब गिरी और छुहारे के साथ थोड़ी छोटी इलाइची मिलाकर तीनों को सम्मिलित रूप में खूब महीन पीस लें। उसमें गाय का घी और मिश्री 20-20 ग्राम मिलाकर नाश्ते के रूप में सुबह के समय सेवन करें। 

फायदे- यह प्रयोग 21 दिन तक नित्य करने से चक्कर आना, दिल की कमजोरी दूर होने के साथ-साथ कमजोरी के कारण होने वाली थकान दूर होती है। मस्तिष्क को बहुत बल मिलता है।

सावधानी-  ध्यान दें, इस प्रयोग को सुबह ही करना चाहिए तथा इसके पच जाने के बाद दोपहर में सात्विक भोजन करें। कमजोर पाचन शक्ति वाले इसकी मात्रा कम रखें। जबकि प्रबल पाचन शक्ति वाले इसके सेवन के बाद दूध भी पी सकते हैं। इससे और जल्दी लाभ होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं

महिलाएँ ...इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं।   तो ये है इस फ़ार्मूले का राज... 👇 जन्म वर्ष के केवल आख़री दो अंकों क...