मंगलवार, 31 जनवरी 2012

रोज ऐसे खाएं मुट्ठी भर चने...तो हेल्दी हो जाएंगे बॉडी, स्कीन और बाल

बड़े-बुजुर्ग कहते हैं चने रोज खाने वाले का शरीर बहुत स्वस्थ और ताकतवर बना रहता है। चने के सेवन से सुंदरता बढ़ती है साथ ही दिमाग भी तेज हो जाता है। इसलिए अगर आप भी उसके जैसे फुर्तीले बनना चाहते हैं तो चने का सेवन नियमित रूप से करना शुरू कर दीजिए। 

इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। चने या दालें या किसी भी प्रकार के अनाज के दाने हमारा रोजाना के आहार में शामिल होना चाहिए, माना जाता है कि इन अनाज के दानों में एमीनो एसीड्स पाया जाता है, लेकिन अंकुरित होने के बाद इनकी पोषक वैल्यू कई गुनी बढ़ जाती है। हमारे शरीर की एक बहुत बड़ी आवश्यकता है। 

अंकुरित हो कर ये दाने फाइबर से भरपूर, पाचक और पोषक हो जाते है। मोटापा  घटाने  के  लिये  नाश्ते  में  चना  और  चाय  लें। अंकुरित  चना 3 वर्ष  तक  खाते  रहने  से  कुष्ट  रोग  में  लाभ  होता  है। 250  ग्राम  चने  को  एक  किलो  पानी  में  रात  को  भिगो  दें। चांदनी रात  हो  तो  इन्हें  चांदनी में  रखें। प्रात:  इनको  इतना  उबालें  कि  चौथाई  पानी रह  जाए। इस  पानी  को  पीने  से  शारीरिक  शक्ति  बढ़ती  है। प्रात:  अंकुरित  चने  का  नाश्ता  प्रत्येक  परिवार  को  करना  चाहिये।गुर्दे  या  मुत्राशय  में  पथरी  हो  तो  रात  को  चने  कि  दाल एक  मुट्ठी  भिगो  दें,  सुबह इस  दाल  में  शहद  मिलाकर  खाएं। 

केवल  चने  की  रोटी  दस  दिन  तक  खाते  रहने  से  पेशाब  में  शक्कर  आना  बन्द  हो  जाता  है। गर्भवती  को  उल्टी  हो  तो भुने  हुए  चने  का  सत्तू  पिलाएं। डॉक्टरों का कहना है कि चने में बहुत प्रोटीन होता है जो आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी है। चना आपकी पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है। चने से खून साफ  होता है जिससे आपकी त्वचा निखरती है।आपको यकीन नहीं होगा चना लोगों में यौन शक्ति को भी बढ़ाता है।चने का गरीबों का बादाम कहा जाता है क्योंकि ये सस्ता होता है लेकिन इसी सस्ती चीज में बड़ी से बड़ी बीमारियों की लडऩे की क्षमता है। चने से बालों का गिरना भी रूकता है क्योंकि इसमें उपस्थित प्रोटीन बालों को मजबूती प्रदान करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

PCOD की समस्या

 🌻 *मासिक की अनियमितता, मासिक में देरी, PCOD की समस्या* 🌻 ऐलोपैथी चिकित्सा पद्ध्यति में इस रोग के लिए कोई उपचार नही है, किन्तु आयुर्वेद की...