अलसी के चमत्कारों पर तो इस ब्लाग में काफी कुछ लिखा जा चुका है। सौंफ के गुणों पर भी पिछले दिनों एमिबायोसिस वाले आलेख में मैंने जिक्र किया था कि यह उदररोगों में बहुत असरकारी है। अलसी और सौंफ के मिश्रण की आज चर्चा करता हूं। तीन भाग अलसी और एक भाग मोटी सौंफ लीजिए। इसमें स्वादअनुसार नींबू और काला नमक मिला लीजिए। फिर इसे थोड़ा सुखा कर धीमी आँच पर कढ़ाई में भून लीजिए। तब तक भूनिए कि अलसी की तड़-तड़ आवाज होने लगे। ठंडा होने पर इसे एयरटाइट डिब्बे में भर कर रख लीजिए। रोज दिन में तीन-चार बार या भोजन के बाद सुबह-शाम एक-एक चम्मच अच्छी तरह चबा-चबा कर खाइए। यह योग कईं तरह के उदररोगों में असरकारी है। कब्ज से भी राहत दिलाता है। गैस आसानी से पास हो जाती है। इससे मुखशुद्धि होती है। मुँह की दुर्गंध दूर कर मुँह का स्वाद ठीक होता है। कच्ची अलसी चबाना मुश्किल होता है, भुनने से यह आसानी से चबाई जा सकती है। यही सौंफ के साथ भी होता है। इसे बच्चे भी बड़े चाव के साथ खाते हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured post
इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं
महिलाएँ ...इस फ़ार्मूले के हिसाब से पता कर सकती हैं अपनी शुभ दिशाऐं। तो ये है इस फ़ार्मूले का राज... 👇 जन्म वर्ष के केवल आख़री दो अंकों क...
-
कलौंजी-एक रामबांण दवाः- मिस्र, जोर्डन, जर्मनी, अमेरीका, भारत, पाकिस्तान आदि देशों के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में 1959 के बाद कलौंजी पर...
-
लेखक - पी. ए. बाला पांच मोगरे के फूलों को दही में डूबा कर निकाल लेवें और धूप में पूर्ण तरीके से सुखा लेवें, जब यह पूरी तरह सूख जाए तब आप इसक...
-
लेखक - पी. ए. बाला यह योगिनी प्रयोग है, इसमें आपकी समस्या का समाधान स्त्री अथवा पुरुष कोई भी किसी भी रूप में आकर कर जाएगा, अब इस प्रयोग के...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें